24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल में चीन समर्थक ओली ने चली चाल, एक्‍शन में भारत और...

नेपाल में चीन समर्थक ओली ने चली चाल, एक्‍शन में भारत और अमेरिका, देउबा या प्रचंड कौन बनेगा पीएम?

Published on

काठमांडू

नेपाल में आम चुनाव के बाद अब सरकार बनाने के लिए कोशिशें तेज हो गई हैं। चुनाव में सत्‍तारूढ़ नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उनके गठबंधन में सहयोगी दलों को मिलाकर सरकार बनने की संभावना बहुत बढ़ गई है। इस बीच नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और चीन के इशारे पर चलने वाले केपी शर्मा ओली ने सरकार बनाने के लिए बड़ा दांव चला है। ओली ने नेपाली कांग्रेस के गठबंधन सहयोगी वामपंथी नेता पुष्‍प कमल दहल को ढाई-ढाई साल के लिए सरकार बनाने का प्रस्‍ताव दे दिया है। ओली के इस दांव के बाद अब भाारत और अमेरिका भी एक्‍शन में आ गए हैं।

नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्‍तव ने एक सप्‍ताह के अंदर दूसरी बार पीएम शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की है। शनिवार को भारतीय राजदूत ने देउबा के साथ ताजा मुलाकात की और उन्‍हें चुनाव जीतने पर बधाई दी। नेपाली अखबार काठमांडू पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक नवीन श्रीवास्‍तव ने नई सरकार के गठन के ताजा अपडेट के बारे में भी जानकारी ली। एक सूत्र ने कहा, ‘हम इसका अनुमान लगा सकते हैं कि उन्‍होंने सरकार बनाने, प्रधानमंत्री पद की रेस और सत्‍ता के बंटवारे पर बाचतीत की है।’

‘नेपाल के आंतरि‍क मामले में कोई हस्‍तक्षेप नहीं करेगा भारत’
भारत ने पहले ही कहा है कि वह नेपाल में नई सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। भारतीय विदेश मंत्रालय अरिंदम बागची ने पिछले सप्‍ताह कहा था कि भारत और नेपाल के बीच करीबी संबंध रहे हैं और भारत काठमांडू में नई सरकार के साथ मिलकर काम करेगा। भारत ने यह भी साफ किया था कि वह नेपाल के आंतरि‍क मामले में कोई हस्‍तक्षेप नहीं करेगा। इससे पहले 26 नवंबर को भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्‍तव ने सीपीएन माओवादी सेंटर के नेता प्रचंड से भी मुलाकात की थी।

भारतीय राजदूत ने प्रचंड के साथ मुलाकात के दौरान उन्‍हें जीत पर बधाई दी और नेपाल की राजनीति पर चर्चा की थी। नेपाल में चुनाव के रिजल्‍ट आने के बाद विभिन्‍न राजनीतिक दलों ने सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। नेपाल कांग्रेस की ओर से सबसे ज्‍यादा प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि पार्टी अपने अंदर ही सिर फुटव्‍वल का सामना कर रही है। दरअसल, देउबा के साथ-साथ नेपाली कांग्रेस के कई और नेता प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।

ओली ने प्रचंड को ढाई साल के लिए पीएम बनाने का प्रस्‍ताव दिया
यही नहीं प्रचंड ने भी इच्‍छा व्‍यक्त की है कि वह प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। उधर, नेपाली कांग्रेस के गठबंधन में दरार आता देख ओली ने चाल चल दी है और प्रचंड को ढाई साल के लिए पीएम बनाने का प्रस्‍ताव दिया है। यही वजह है कि भारतीय राजदूत ने प्रचंड और देउबा दोनों ही नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की है। इस मुलाकात के ठीक पहले अमेरिका के नेपाल में राजदूत ने गुरुवार को देउबा से मुलाकात की और चुनाव को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए बधाई दी थी।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...