17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeUncategorizedबिग बॉस के किचन में बिखरीं रोट‍ियां, साउथ की सनी लियोनी ने...

बिग बॉस के किचन में बिखरीं रोट‍ियां, साउथ की सनी लियोनी ने मचाया हंगामा

Published on

बिग बॉस में इस बार के कंटेस्टेंट को राशन और खाने से बहुत प्यार है. कभी राशन की कमी को लेकर झगड़ते हैं, तो कभी एक दूसरे की प्लेट से रोटी ही छीन लेते हैं. बीते दिनों ही रोटी को लेकर एक किस्सा हुआ था, जिस पर सलमान ने अर्चना, निम्रत, सौंदर्या की क्लास भी लगाई थी. लेकिन लगता है, घरवाले किसी भी बात का कोई सबक सीखना ही नहीं चाहते हैं. तभी तो एक बार फिर घर में रोटियों को लेकर जंग छिड़ गई है.

घरवालों पर भड़कीं अर्चना
बिग बॉस के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया के चक्कर काट रहा है. इस वीडियो के मुताबिक, अर्चना घरवालों की क्लास लगाती नजर आ रही है. अर्चना सभी को रोटियां बर्बाद करने को लेकर डांट रही हैं. अर्चना ने रूम में आकर सभी पर उंगली उठाते हुए कहा- रोटियां रखी हुई हैं, कम से कम ये देख लेना कि आप जो लोग रोटी बचाते हो, वो कितनी बेकार तरीके से रखी हुई है. किसी-किसी को रोटियां मिलती भी नहीं है. यहां तक कि दाल सबकुछ रखी हुई है.

अर्चना का गुस्से में इतना कहना ही था कि निम्रत उन्हें जवाब देते हुए कहती हैं कि- सुनो एक बात बोलूं, अर्चना मैं इस चीज की गारंटी दे सकती हूं कि यहां जितने भी लोग खाने वाले हैं ना, वो ऐसे हैं कि अगर चार रोटी बनवाते हैं ना तो चार की चार खाते हैं. वैसे भी इनके ऊपर इल्जाम है कि ये लोग ज्यादा खाते हैं. लेकिन अर्चना तो अर्चना है, वो इतने पर ही कहां रुकने वाली हैं. अर्चना सारी रोटियों को किचन स्लैब पर सजा कर बाहर आ जाती हैं.

किचन स्लैब पर सजाई रोटियां
रूम से बाहर निकलकर अर्चना बाहर गार्डन एरिया में आती हैं, और फिर से जोर से चिल्ला कर सबको रोटी सही से रखने की बात कहती हैं. अर्चना ने कहा- सारे सुन लो, जो सात रोटी मैंने किचन में फैला रखी है, जा-जा के देख लेना. थोड़ा शर्म कर लेना कि तुम लोग रोटियां बचाते हो. वो दिन भूल गए क्या जब एक सूखी रोटी खाते थे तुम लोग. तो भईया कल जो जितना सामान बनाए, वो उतना ही खाए. वरना उनको नया खाना नही मिलेगा मेरी तरफ से. बिल्कुल नहीं मिलेगा, पहले पुराना खाना खत्म करेंगे फिर नया मिलेगा. वरना खाने की कोई बर्बादी मैं तो सहूंगी नहीं.

अर्चना के उठाए इस मुद्दे की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है. यूजर्स अर्चना की तारीफ करने के साथ-साथ उन्हें टीज भी कर रहे हैं. यूजर्स ने कहा अर्चना का पॉइंट एकदम सही है. वहीं कई यूजर्स ने अर्चना और रोटी के मुद्दे को शालीन टीना की लव स्टोरी से बेहतर बताया. वहीं कई लोगों का मानना है कि अर्चना सूखी रोटी खाने वाले ताने साजिद पर वार कर रही हैं. जो भी है देखना तो दिलचस्प होगा कि आखिर शो में आगे क्या होगा. अर्चना के इस मुद्दे पर घरवाले क्या रिएक्शन देंगे.

वैसे अभी पिछले वी‍केंड ही सलमान ने अर्चना की रोट‍ियों को लेकर क्लास लगाई थी. जब अर्चना ने खाना खा रहे लोगों की थालियों से रोटी को वापस ले ल‍िया था. ऐसे में देखकर लग रहा है कि सलमान से पड़ी डांट के बाद अर्चना जबरदस्ती ये ड्रामा कर रही हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...