26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिमुसलमानों को ठिकाने लगाना है इसलिए UCC लगाना है... ओवैसी ने मोदी...

मुसलमानों को ठिकाने लगाना है इसलिए UCC लगाना है… ओवैसी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Published on

नई दिल्ली

यूनिफॉर्म सिविल कोड की चर्चा इस वक्त देश में जोरों पर है। संसद के शीतकालीन सत्र में इसको लेकर बीजेपी के एक सांसद की तरफ से प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया गया है। यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी से जब यह सवाल पूछा गया कि इस पर आपका क्या स्टैंड है तो उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ा मसला रोजगार का है, महंगाई का है, किसान मर रहे हैं लेकिन नरेंद्र मोदी इन तमाम मुद्दों पर नाकाम साबित हो गए तो बता दो मुसलमानों को ठिकाने लगाना है। इसलिए यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लगाना है।

एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे ओवैसी से जब यह पूछा गया कि नितिन गडकरी ने कहा है कि चार शादियां करना गलत है। ओवैसी ने कहा कि मैं गडकरी को चुनौती देता हूं कि कह दें कि सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश की इजाजत है। आपका कल्चर है और मेरा। लिव इन रिलेशनशिप को मंजूरी देंगे आप बताइए कितनी शादियां होती है इसमें। यूसीसी की बात करते हैं और लव जिहाद की भी बात करते हैं।

एक पुरुष का चार महिलाओं से शादी करने को जायज मानते हैं। इस सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा कि शादी करना निजी मामला है। कुरान में लिखा गया है कि यदि आप दूसरी शादी करते हैं तो आपको हर चीज से इंसाफ करना होगा। यदि कोई ऐसा करता है तो वह उसकी पत्नी हो रही है। उसको लिव इन रिलेशनशिप तो नहीं बोलेंगे उसको पत्नी का पूरा हक मिलेगा। उसके बच्चे को प्रॉपर्टी में पूरा हक मिलेगा।

इसके साथ औवेसी से चुनाव से जुड़ा सवाल पूछा गया जिसमें गुजरात चुनाव की बात थी। इस सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा कि मुसलमान जो कांग्रेस से मोहब्बत कर रहे हैं उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। मुसलमानों के दिमाग में यह डाल दिया आप बीजेपी को हरा सकते हैं। बीजेपी इसलिए जीत रही है कि क्योंकि उसे हिंदू वोट अधिक वोट मिल रहा है। मुसलमानों को कब तक बलि का बकरा बनाया जाएगा।

AIMIM चीफ ओवैसी ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाया जाता है कि आपकी वजह से बीजेपी को फायदा होता है। उन्होंने कि अखिलेश की वाइफ जीत गईं, आरएलडी का कैंडिडेट जीत गया और आजम का कैंडिडेट हार गया, क्यों? मैं तो वहां था भी नहीं। ओवैसी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को यह क्रेडिट देना पड़ेगा कि उन्होंने बहुखंख्यक आबादी का दुखती रग पकड़ लिया है।

गुजरात चुनाव का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस या दिल्ली की मुख्यमंत्री की सभा कितने मुसलमान उनकी बगल में बैठे। अब्दुल तो दरी बस बिछा। मोदी से बड़ा हिंदू कौन लड़ाई यह हो गई है। यह लोग यूसीसी पर कुछ नहीं बोलेंगे। जाकिया जाफरी की बात नहीं करेंगे इनको बस मुस्लिम वोटों से ही मतलब है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...