10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यआजम ने कराया था धर्म परिवर्तन, गायत्री मंत्र, जनेऊ पहन 80 दलित...

आजम ने कराया था धर्म परिवर्तन, गायत्री मंत्र, जनेऊ पहन 80 दलित परिवारों ने की ‘घर वापसी’

Published on

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में घर वापसी का मामला सामने आया है। दर्जन भर परिवार के करीब 80 सदस्यों ने रविवार को मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की। रामपुर जिले के धोबी समाज से आने वाले इन लोगों को रविवार की देर शाम बघरा ब्लॉक के योग साधना आश्रम के महाराज यशवीर ने गंगाजल से शुद्धीकरण कराया। सभी ने गले में जनेऊ धारण किया। गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। सभी लोगों ने यज्ञ में आहूति डाल करइस्लाम से हिंदू धर्म में वापसी की। हिंदू धर्म में वापसी के बाद इन लोगों ने रामपुर के पूर्व विधायक आजम खान पर गंभीर आरोप लगा दिया।

घर वापसी करने वाले रामपुर जिले के दलित समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि करीब 12 साल पहले आजम खान की ओर से जबरन उनका धर्म परिवर्तन कराया गया था। इन लोगों ने आरोप लगाया कि हिंदू धर्म से मुस्लिम में धर्म परिवर्तन कराकर हमारी जमीन आजम के गुर्गों ने हड़प ली। उनसे परेशान होकर इन लोगों ने घर वापसी की बात कही है। आजम खान पर यह अब बड़ा आरोप लग गया है। रामपुर में आजम खान के उम्मीदवार असिम रजा की हार और भाजपा के आकाश सक्सेना की जीत के बाद यह बड़ा मामला सामने आया है।

हम पर था धर्म परिवर्तन का दबाव
इमराना से कविता बनी महिला ने आरोप लगाया कि 12 साल पहले हम पर आजम खान के आदमियों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था। उस समय कई वादे किए गए। लेकिन, हमारे साथ कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। हमारी जमीन छीन ली गई। धर्म परिवर्तन कर सविता बनी महिल ने कहा कि पहले भी मेरा यही नाम था। 12 साल पहले मुझे हरजाना बना दिया गया। दबाव के कारण हमें फैसला लेना पड़ा। मुस्लिम बनने के बाद हमारी जमीनें छीन ली गई। आजम खान के कारण लाखों लोग परेशान हुए। लोगों को सताने के कारण आजम को जेल जाना पड़ा। अब हम अपने धर्म में वापसी कर खुश हैं।

लोगों ने की अपने घर में वापसी
घर वापसी कराने वाले यशवीर जी महाराज ने कहा कि धोबी समाज के 80 सदस्यों ने रविवार को हिंदू धर्म में वापसी की। इन लोगों पर समाजवादी सरकार के दौरान अत्याचार किया गया। लोगों को लालच और डर दिखाकर हिंदू से मुस्लिम धर्म में परिवर्तित कराया गया था। इन सभी लोगों की धर्म के अनुसार शुद्धीकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि अब तक हमनले 530 लोगों की हिंदू धर्म में घर वापसी कराई है। लोग अपने अपने घर में वापस लौटे हैं।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...