19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन ने 2014 के बाद पहली बार किया सबसे भीषण हमला, जवाबी...

यूक्रेन ने 2014 के बाद पहली बार किया सबसे भीषण हमला, जवाबी कार्रवाई में रूसी मिसाइलों ने मचाई तबाही

Published on

कीव

रूस-यूक्रेन के बीच पिछले 10 महीने से जारी युद्ध का कोई परिणाम निकलता नहीं दिख रहा। रूसी सेना हर दिन यूक्रेन के अलग-अलग ठिकानों पर मिसाइलें बरसा रही हैं। इसके जवाब में यूक्रेन ने रूसी कब्जे वाले डोनेट्स्क क्षेत्र पर सबसे भीषण हमला किया है। इस इलाके के रूसी मेयर ने कहा कि यूक्रेन ने 2014 के बाद डोनेट्स्क पर अब तक का सबसे भीषण हमला किया है। डोनेट्स्क आठ साल से रूसी समर्थित अलगाववादियों के कब्जे में है और यह चार यूक्रेनी क्षेत्रों में से एक है जिसे मॉस्को ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए अक्टूबर में कब्जा करने का प्रयास किया था। वर्तमान में यूक्रेनी सेना ने डोनेट्स्क को घेरा हुआ है और कब्जे के लिए लगातार हमले कर रही है।

डोनेट्स्क पर यूक्रेन ने बरपाया कहर
मॉस्को से नियुक्त मेयर अलेक्सी कुलेमजिन ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया कि सुबह 7 बजे यूक्रेन ने डोनेट्स्क शहर के सेंटर पर 2014 के बाद से सबसे बड़े पैमाने पर हमला किया है। इसके लिए यूक्रेनी सेना ने बीएम-21 ग्रैड मल्टी बैरल रॉकेट सिस्टम का इस्तेमाल किया। उनके 40 रॉकेटों ने हमारे शहर को नागरिकों को निशाना बनाया। इस हमले के कारण डोनेट्स्क शहर के एक महत्वपूर्ण चौराहे पर आग लग गई। कुलेमजिन ने टेलीग्राम पर कुछ रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल बिल्डिंगों और एक चर्च को हुए नुकसान की तस्वीरें भी शेयर की हैं। वहीं, यूक्रेनी सेना का दावा है कि उन्होंने अपनी जमीन पर मौजूद विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया है और अपनी जमीन से उन्हें खदेड़ने तक हमले नहीं रुकेंगे।

रूस ने जवाबी कार्रवाई में कहर बरपाया
रूस ने भी यूक्रेनी हमलों के जवाब में भारी गोलीबारी की है। यूक्रेन के कब्जे वाले खेरसॉन सैन्य प्रशासन के क्षेत्रीय प्रमुख यारोस्लाव यानुशेविच ने कहा कि पिछले 24 घंटों में इस शहर को तोपखाने, रॉकेट लॉन्चर, टैंक, मोर्टार और ड्रोन से 86 बार निशाना बनाया है। यारोस्लाव यानुशेविच ने कहा कि रूसी गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत से ही रूसी सेना ने यूक्रेनी इलाकों पर हमलों की नई सीरीज को शुरू की थी। उन्होंने खेरसॉन पर कई मिसाइलें दागी थीं। यूक्रेन पर आक्रमण के कुछ महीने बाद ही रूस ने खेरसॉन पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, यूक्रेनी सेना ने पिछले महीने इस शहर पर दोबारा नियंत्रण पा लिया था।

अंधेरे में डूबा खेरसॉन
यानुशेविच ने बताया कि खेरसॉन पर हमले के कारण पूरा शहर अंधेरे में डूब गया है। उन्होंने कहा कि खेरसॉन में बड़े पैमाने पर हमले यूक्रेन में शुरू हो रही कठोर सर्दियों को देखते हुए किया गया है। रूसी मिसाइलों ने खेरसान के एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया है। दुश्मन के हथियारों ने रेजिडेंशियल बिल्डिंग और अस्पताल को भी निशाना बनाया है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने कहा कि उनके शहर को बॉयलर हाउस और हीट स्टेशनों को चलाने के लिए अमेरिका से कई नई मशीनरी और जनरेटर मिले हैं। ये सभी मुफ्त में यूक्रेनी सरकार को गिफ्ट किए गए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...