11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिगांधी परिवार के नए राजनीतिक वारिस हैं रेहान? प्रियंका गांधी के लड़के...

गांधी परिवार के नए राजनीतिक वारिस हैं रेहान? प्रियंका गांधी के लड़के जहां-तहां दिखने लगे

Published on

नई दिल्ली

ऊपर लगी तस्वीर को गौर से देखिए। आप राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को तो बखूबी पहचानते हैं। गांधी परिवार के इन दो नेताओं में एक वर्ग को भविष्य का प्रधानमंत्री दिखता है। फिर चाहे वो राहुल हों या प्रियंका गांधी। प्रियंका में तो लोगों को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की छवि दिखती है। लेकिन, क्या आप दोनों नेताओं के बीच मौजूद इस लड़के को पहचानते हैं। आपमें से शायद कम ही लोग इन्हें जानते होंगे। दिमाग पर ज्यादा जोर मत डालिए, हम बता देते हैं। ये हैं प्रियंका-रॉबर्ट के सुपुत्र और राहुल गांधी के भांजे रेहान वाड्रा। कहते हैं अगर किसी को भविष्य में लॉन्च करना होता है या उसे भविष्य के लिए तैयार करना होता है तब, उसे कम मौकों पर ही सही लेकिन लोगों के बीच लाया जाता है। इससे लोगों के सामने उसकी मुंह दिखाई कराई जाती है। रेहान वाड्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही है। इस फोटो को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि गांधी परिवार रेहान को लॉन्च करने के मूड में है। तो क्या गांधी परिवार रेहान को भविष्य का राजनेता बनाना चाहती है? क्या गांधी परिवार ने रेहान में कल के नेता वाली खूबियां देख ली हैं? इन सवालों के जवाब देना जल्दबाजी होगा लेकिन कयासों का बाजार गर्म है।

रेहान बनेंगे गांधी परिवार का एक और चेहरा?
मौका था पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि का। राहुल और प्रियंका गांदी ने दिल्ली में उनकी समाधि के आगे पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेकि दोनों के साथ में प्रियंका के बेटे रेहान भी दिखाई दिए। प्रियंका गांधी ने अब तक अपने बेटे रेहान वाड्रा पर फिलहाल कुछ कहा नहीं है। उसका भविष्य क्या होगा, क्या वह राजनीति ज्वाइन करेगा आदि इसपर अभी कुछ भी मीडिया में नहीं है। हालांकि, यह भी सही है कि रेहान को प्रियंका कई बार सार्वजनिक मंचों पर लेकर जा चुकी हैं। कई चुनावी रैलियों में हमने रेहान को कांग्रेस पार्टी के समर्थन में खड़े होते हुए देखा है। भारत जोड़ो यात्रा में भी रेहान भी देखे गए थे। लेकिन, रेहान के राजनीतिक भविष्य पर अभी कुछ भी नहीं बताया गया है। तस्वीर देखकर तो लगता है कि रेहान को आज नहीं तो कल कांग्रेस लॉन्च करेगी। गांधी परिवार उसमें भी राहुल-प्रियंका के साथ उनका दिखना यह बता रहा है कि कुछ तो प्लान किया जा रहा होगा।

फैसला तो रेहान ही लेंगे
रेहान को पब्लिक मंचो पर यूं तो कई बार लाया गया है। इसका जिक्र हो चुका है। अब उनकी उम्र 21 साल को भी पार कर गई है। देश में विधायक बनने के लिए 21 तो वहीं सांसद बनने के लिए 25 साल की उम्र होनी चाहिए। रेहान विधायकी के लिए तो पात्र हैं। हालांकि सांसदी के लिए उन्हें 4 साल और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, रेहान की तरफ से इसपर कुछ कहा नहीं गया है। भविष्य में अगर वह राजनीति में आना चाहते हैं तो उनके सामने गांधी परिवार में ही अनुभवी लोग हैं। कांग्रेस की लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिल सकता है। इसके बाद पूर्व सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उन्हें ट्रेन कर सकती हैं। हालांकि अंतिम फैसला रेहान को ही लेना है।

प्रियंका गांधी के कितने बच्चे हैं?
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के दो बच्चे हैं। एक बेटा-और एक बेटी। बेटे का नाम रेहान वाड्रा और बेटी का नाम मिराया है। दोनों ही बच्चों को खेल में काफी दिलचस्पी है। बेटे रेहान की उम्र 21 साल तो वहीं बेटी मराया की उम्र 20 साल की हैं। अभी दोनों ही बच्चे राजनीति से दूर हैं। स्पोर्ट्स लवर मिराया बास्केटबॉल प्लेयर हैं। रेहान के पहले मिराया भारत जोड़ों यात्रा के बाद चर्चा में आई थीं। मिराया को प्रकृति से भी काफी प्रेम है। रेहान वाड्रा को भी भारत जोड़ो यात्रा में देखा गया था। इस यात्रा में रेहान और मारिया ने पहली बार शिरकत की थी।

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...