17.4 C
London
Saturday, June 6, 2026
HomeUncategorizedबीमार मां से 2 साल बाद मिलेंगी जैकलीन, महाठग के प्यार में...

बीमार मां से 2 साल बाद मिलेंगी जैकलीन, महाठग के प्यार में बुरा फंसी!

Published on

ठगी केस में फंसी जैकलीन फर्नांडिस पिछले दो साल से अपनी मां से मिलने के लिए बेचैन हैं. लेकिन केस की वजह से उन्हें कोर्ट से इजाजत नहीं मिल पा रही थी. लेकिन लगता है अब उनका ये अरमान पूरा हो पाएगा. जैकलीन ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उन्हें उनकी मां से मिलने दिया जाए.

मां को पड़ा था दिल का दौरा
अगर कहा जाए कि एक्ट्रेस के लिए ये साल बेहतरीन नहीं रहा तो गलत नहीं होगा. सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जुड़ने की वजह से जैकलीन पर पूरे साल एक तलवार लटकी रही. साल की शुरुआत में ही जैकलीन की मां किम फर्नांडिस को दिल का दौरा पड़ा था. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि किम के हालात खतरे से बाहर बताए गए थे. लेकिन जैकलीन मां से मिलने ना जा सकीं.

केस की वजह से जैकलीन को बिना इजाजत देश से बाहर जाने पर कोर्ट ने रोक लगाई हुई है. जैकलीन से ठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगातार पूछताछ चल रही है. लिहाजा एक्ट्रेस देश से बाहर ट्रेवल नहीं कर सकती हैं. उस दौरान भी जैकलीन ने फेस टाइम के जरिए अपनी मां का हाल-चाल लिया था. एक्ट्रेस के पेरेंट्स कई सालों से बहरीन में रहते हैं.

कोर्ट से मांगी इजाजत
जैकलीन अपनी मां किम से दो साल से नहीं मिल पाई हैं. उन्हें काफी मिस कर रही हैं. पहले कोरोना की वजह से फिर इस केस के चक्कर में जैकलीन का बहरीन जाना नहीं हो पाया है. अब एक्ट्रेस ने कोर्ट से गुहार लगाई है. जैकलीन ने कोर्ट से बहरीन जाने की परमिशन मांगी है. जैकलीन ने अर्जी में कहा है कि उन्हें 23 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक के लिए बहरीन जाने परमिशन दी जाए. वो दो साल से अपनी मां से नहीं मिली हैं. उनकी तबीयत खराब ही चल रही है, इसलिए वो विदेश जाना चाहती हैं.

अब जैकलीन की अर्जी का कोर्ट क्या जवाब देती है ये तो वक्त ही बताएगा. वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन की हाल ही में राम सेतु फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और नुसरत भरूचा भी थे. जैकलीन रणवीर सिंह के साथ सर्कस में भी दिखाई देने वाली हैं. इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...