17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिकुत्ते वाले बयान पर अड़े खरगे, पीयूष गोयल बोले कांग्रेस अध्यक्ष मांफी...

कुत्ते वाले बयान पर अड़े खरगे, पीयूष गोयल बोले कांग्रेस अध्यक्ष मांफी मांगे, राज्यसभा में हंगामा

Published on

नई दिल्ली

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच आज राज्यसभा में कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलवर में दिए बयान को लेकर खूब हंगामा हुआ। राज्‍यसभा सदस्‍यों के रवैये पर सभापति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जताई। दरअसल जीरो ऑवर के दौरान, सत्‍ता पक्ष ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सोमवार को दिए बयान पर आपत्ति जताई। विपक्षी सदस्‍य भी चीन पर नारेबाजी करने लगे। इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘अलवर में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कल बेहद अभद्र बयान दिया। उन्‍हें सदन से माफी मांगनी चाहिए।’ गोयल ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और ऐसा बयान देकर खरगे अपनी सोच और ईर्ष्‍या दिखा रहे हैं। जवाब में खरगे ने कहा कि उन्‍होंने जो कहा, वह सदन से बाहर कहा। खरगे ने फिर दोहराया कि बीजेपी के लोगों का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था। इसके बाद सत्‍ता पक्ष के सदस्‍यों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

अपने बयान पर अड़े रहे मल्लिकार्जुन खरगे
राज्‍यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपनी बात पर अड़े रहे। उन्‍होंने कहा कि जो उन्‍होंने कल अलवर में कहा, उसे सदन में दोहरा देंगे तो बीजेपी के लिए मुश्किल हो जाएगा। खरगे ने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी देश की एकता के लिए यात्रा निकाल रही है। इंदिरा जी ने देश के लिए जान दी, राजीव जी ने खून बहाया, कांग्रेस के लोगों ने देश के लिए खून दिया… माफी मांगने वाले लोगों से क्‍या उम्‍मीद करें… आपने क्‍या किया।’ उधर से, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि खरगे शायद इतिहास भूल गए हैं।

क्या है खरगे का विवादित बयान?
राजस्थान में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान ने विवादों के घेरे में आ गए हैं। अलवर के मालाखेड़ा में सोमवार को हुई जनसभा में बीजेपी को घेरते हुए खरगे ने कहा कि ‘हमने (कांग्रेस पार्टी) ने देश को आजादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी। उन्होंने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या(किसी ने) कोई कुर्बानी दी है?’। खरगे ने आगे कहा कि बीजेपी अपने आप को देशभक्त बताती है और हम कुछ भी बोलें तो हमें देशद्रोही करार कर देती है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...