9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeराजनीतिCovid-19 Protocol, स्वास्थ्य मंत्री की राहुल और अशोक गहलोत को नसीहत, कांग्रेस...

Covid-19 Protocol, स्वास्थ्य मंत्री की राहुल और अशोक गहलोत को नसीहत, कांग्रेस ने कहा साजिश

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग लागू किया जाए। इस पत्र में कहा गया है कि केवल टीकाकरण वाले लोग ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हों। इस पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार एडवाइजरी जारी करे तो उसका पालन किया जाएगा, यात्रा में शामिल सभी यात्रियों को टीके लगाए जा चुके हैं।

चिट्ठी में क्या है ?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की ओर से जारी किए गए पत्र में लिखा है कि राजस्थान राज्य के तीन सांसदों ने 20 दिसंबर 2020 को एक पत्र लिख राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड नियमों के पालन ना होने को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। इन सांसदों ने अनुरोध किया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड नियमों का पालन हो।

मास्क और सेनीटाइजर का उपयोग किया जाए। जिन लोगों का टीकाकरण हुआ है वही यात्रा में शामिल हों। इस चिट्ठी में आगे लिखा गया है कि अगर इन नियमों का पालन नहीं हो सकता है तो यात्रा को देश हित में रोक दिया जाए। यह चिट्ठी राहुल गांधी और अशोक गहलोत को भेजी गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भारती पवार ने कहा कि महामारी के फिरसे बढ़ने के संकेत को देखकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।देश ने बड़े स्तर पर टीकाकरण कराकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। हम अब भी इस महामारी से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कांग्रेस ने बताया साजिश
कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि उन्हें इस चिट्ठी के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन जहां तक कोविड नियमों के पालन का सवाल है तो हम इसका पूरी तरह ध्यान रख रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा में उमड़ रही भीड़ से परेशान भाजपा ने यह साजिश के तहत किया है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा की लोकप्रियता को देखकर साजिश रचने की कोशिश कर रही है। गुजरात चुनाव में जब प्रधानमंत्री प्रचार कर रहे थे तब क्यों यह नियम याद नहीं आए ? कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने कहा कि यात्रा को रोकने का प्रयास एक साजिश के तहत किया जा रहा है। यात्रा जारी रहेगी।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

राजधानी में गैंगवार की आहट: तीन माह से फरार गैंगस्टर घर पहुँचा तो दुश्मनों ने बरसाईं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गैंगस्टर के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...