21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedइमोशन के नाम पर कैसे TRP बटोरते हैं रियलिटी शो, चेतन भगत...

इमोशन के नाम पर कैसे TRP बटोरते हैं रियलिटी शो, चेतन भगत ने बताया सच

Published on

अपनी किताबों के साथ-साथ बातों को लेकर चर्चा में रहने वाले लेखक चेतन भगत ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. अगर आपको याद हो तो चेतन भगत एक समय पर टीवी रियलिटी शो ‘नच बलिए 7’ के जज हुआ करते थे. इस शो पर उन्होंने ‘धमाकेदार’ डांस करके भी दिखाया, जिसे देखनेवाला हर इंसान अपनी हंसी नहीं रोक पाया था. लेकिन अपनी बहादुरी के लिए उनकी तारीफ जरूर हुई थी. अब इसी रियलिटी शो से जुड़ा एक बड़ा खुलासा चेतन भगत ने कर दिया है.

चेतन ने काले सच से उठाया पर्दा
चेतन भगत ने एक्टर अमित साध संग उनके यूट्यूब चैनल पर बातचीत की. भगत ने कहा कि लोग जैसा सोचते हैं टीवी पर आने वाले रियलिटी शो वैसे असली नहीं होते हैं. उन्होंने अपनी बात की शुरुआत में कहा कि वो खुश हैं कि उन्होंने डांस रियलिटी शो में बतौर जज हिस्सा लिया था. आगे चेतन भगत बोले- मैं भारत के लोगों तक उस शो के जरिए पहुंचा हूं और मैंने बहुत कुछ सीखा है.’

इसके बाद चेतन भगत ने शो के पीछे के काले सच का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि टीआरपी के लिए मेकर्स कंटेस्टेंट्स के इमोशनल पलों का फायदा उठाते हैं. उन्होंने कहा, ‘वो शोषण भी करते हैं. मुझे याद है कि कोई रो रहा था और फिर प्रोडक्शन से कोई चिल्लाया, ‘क्लोज अप ले, क्लोज अप ले, क्लोज अप ले.’ फिर उस शख्स के चेहरे के सामने एक कैमरा आया और कोई चिल्लाया, ‘इमोशन ले, रिएक्शन ले.’ लेकिन वो सही में रो रहे थे. ये शायद परिवार के शादी के लिए राजी ना होने की बात पर था. उस समय वो शख्स सही में दुखी था, लेकिन प्रोडक्शन को नहीं पड़ी थी. यही रियलिटी टीवी है.’

प्रोडक्शन ने कहा लाउड हो जाओ
भगत ने कहा कि प्रोडक्शन टीम ने उन्हें भी शो पर चीखने-चिल्लाने के लिए कहा था. वह बोले- उन्होंने कहा था सर लड़ा करो थोड़ा आप. थोड़ा गुस्सा करो.’ उन्होंने अंत में कहा, ‘तो हां, लोग शो देख रहे हैं और सोच रहे हैं कि यही असलियत है, लेकिन ये मिक्स्ड रियलिटी है.”नच बलिए 7’, 2015 में टीवी पर आया था. एक्ट्रेस अमृता खनविलकर और उनके पार्टनर हिमांशू मल्होत्रा इसके विजेता बने थे. वहीं रश्मि देसाई और उनके एक्स पति नंदिश संधु, रनर अप रहे थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...