17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में BJP की मुश्किलें बढ़ाएंगे पंचमसाली लिंगायत? आरक्षण के लिए कर...

कर्नाटक में BJP की मुश्किलें बढ़ाएंगे पंचमसाली लिंगायत? आरक्षण के लिए कर रहे मार्च

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक में पंचमसाली लिंगायत समुदाय की पदयात्रा गुरुवार को बेलगावी पहुंची। समुदाय की मांग है कि उन्हें और अधिक आरक्षण देते हुए 2A के 15 फीसदी ओबीसी वर्ग में शामिल किया जाए। कुदालसंगम पंचमसाली पीठ के संत बसव जया मृत्युंजय स्वामी के नेतृत्व में हो रही पंचमसाली पदयात्रा के चलते बेलागवी के हिरेबगवाड़ी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आरक्षण के लिए समुदाय का मार्च
राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि पंचमसाली लिंगायत अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे हैं और पुलिस ने यहां प्रदर्शनकारियों की संख्या के अनुसार उचित व्यवस्था की है। वहीं, आरक्षण को लेकर कर्नाटक में लंबे समय से चली आ रही पंचमसाली लिंगायत समुदाय की मांग पर कर्नाटक सरकार गुरुवार (22 दिसंबर) को फैसला ले सकती है।

पंचमसाली लिंगायत समुदाय प्रमुख वीरशैव-लिंगायत समुदाय का एक उप-संप्रदाय है। इसे BJP के वोटर्स का आधार माना जाता है। पंचमसाली समुदाय OBC आरक्षण मैट्रिक्स की श्रेणी 2A (15 प्रतिशत) में शामिल होना चाहता है। वर्तमान में वे 3B (5 प्रतिशत) की श्रेणी में शामिल हैं। कर्नाटक में पंचमसाली लिंगायत अपने समुदाय के लोगों की शैक्षिक और व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिक आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

OBC की 2A श्रेणी में शामिल करने की मांग
पंचमसाली लिंगायत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत शिक्षा और नौकरी कोटा प्रदान करने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। पंचमसाली समुदाय की मांग ओबीसी के लिए 2A कोटा श्रेणी के तहत शामिल करने की है जिसके तहत उन्हें 15 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। वर्तमान में वह कर्नाटक में 3B श्रेणी में आते हैं जिसमें केवल पांच प्रतिशत कोटा शामिल है। समुदाय के अधिकांश सदस्य कृषि करते हैं। पंचमसाली लिंगायत समुदाय ने ओबीसी आरक्षण की मांग के पीछे अपने लोगों के एक बड़े वर्ग के बीच गरीबी का हवाला दिया है।

जल्द फैसला ले सकती है बोम्मई सरकार
पंचमसाली लिंगायत आरक्षण आंदोलन में आगे रहे भाजपा के बीजापुर शहर के विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कैबिनेट के फैसले का संकेत दिया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आरक्षण को लेकर फैसला होगा। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एक ऐतिहासिक फैसला लेंगे। आप बोम्मई को कल आधिकारिक घोषणा करते देखेंगे।” आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कुदालसंगम पंचमसाली पीठ के संत बसव जया मृत्युंजय स्वामी ने कहा, ‘‘अगर मुख्यमंत्री हमें आरक्षण देकर न्याय करते हैं तो हम उनका सम्मान करेंगे, अगर उन्होंने फैसले में देरी की तो हम सुवर्ण विधानसौधा के सामने प्रदर्शन करेंगे।’’

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...