24.6 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयफ्लाइट में साथ बैठा था 20 लोगों को मारने वाला 'बिकिनी किलर',...

फ्लाइट में साथ बैठा था 20 लोगों को मारने वाला ‘बिकिनी किलर’, चार्ल्स शोभराज को देख दहशत में महिला यात्री

Published on

काठमांडू

कुख्यात ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज नेपाल की जेल से रिहा हो गया है। रिहाई के कुछ घंटे बाद शुक्रवार को उसे फ्रांस निर्वासित कर दिया गया। एक हालिया तस्वीर में चार्ल्स शोभराज प्लेन में बैठा दिखाई दे रहा है। फ्लाइट में अपने बगल में सीरियल किलर को बैठा देख बाकी यात्रियों के चेहरे पर दहशत साफ देखी जा सकती है। 1975 में काठमांडू में दो पर्यटकों की जघन्य हत्या के लिए करीब-करीब 20 साल जेल में रहने के बाद नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने शोभराज की रिहाई का आदेश दिया था। नेपाल में उम्रकैद का मतलब 20 साल की जेल होता है। एक याचिका दायर कर शोभराज ने अपनी रिहाई की मांग की थी।

उसने कहा था कि नेपाल में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट को देखते हुए जेल की सजा पूरी कर ली है और अब उसे जरूरत से अधिक समय के लिए जेल में रखा जा रहा है। नेपाल का कानून कहता है कि अगर किसी कैदी ने अपनी 75 फीसदी सजा की अवधि पूरी कर चुका है और जेल में उसका आचरण अच्छा रहा है तो उसे जेल से रिहा किया सकता है। अगस्त 2003 में काठमांडू के एक कैसिनो में देखे जाने के बाद शोभराज को गिरफ्तार कर लिया गया था।

चार्ल्स शोभराज के साथ सफर
शोभराज 19 साल बाद जेल से रिहा हुआ है। उसकी उम्र अब 80 के करीब हो चुकी है। लेकिन 20 से अधिक हत्याओं के आरोपी का खौफ अभी भी बरकार है। रिहाई के बाद फ्लाइट में बैठे शोभराज की एक तस्वीर में उसके साथ सफर कर रही महिला यात्री के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा है। नेपाल से पहले वह फ्रांसीसी पर्यटक को जहर देने और एक इजरायली नागरिक की हत्या के लिए भारत में भी 21 साल की जेल की सजा काट चुका है।

अलग-अलग नामों से कुख्यात
शोभराज एशियाई देशों में पश्चिमी पर्यटकों को निशाना बनाता था। वह ज्यादातर महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। उसका शिकार हुईं कई महिलाओं की लाश बिकिनी में मिली थी इसलिए शोभराज को ‘बिकिनी किलर’ भी कहा जाता था। वह कई भाषाएं बोलने, वेश बदलने और जेल से भागने में माहिर था। अलग-अलग देशों में कई बार जेल तोड़कर निकलने की वजह से उसे ‘सर्पेंट’ (सांप) भी कहा जाता है।

Latest articles

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

More like this

Adani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी...

Trump Terminates Trade With Canada: सभी व्यापारिक संबंध तुरंत ख़त्म डिजिटल सर्विस टैक्स बना वजह

Trump Terminates Trade With Canada: सभी व्यापारिक संबंध तुरंत ख़त्म डिजिटल सर्विस टैक्स बना...

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा,पिछले 12...