19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीतिदेशभर की अदालतों में खाली हैं जज के इतने पद, सरकार ने...

देशभर की अदालतों में खाली हैं जज के इतने पद, सरकार ने जारी किया चौंकाने वाला आंकड़ा

Published on

नई दिल्ली,

देश भर की जिला अदालतों में अभी भी 5850 जजों के पद खाली हैं. यानी निचली अदालतों में जजों के कुल मंजूर 25,042 पदों में से 19,192 पदों पर ही जज सेवारत हैं. लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने आंकड़ों के जरिए एक जनवरी 2020 से लेकर 19 दिसंबर 2022 यानी लगभग तीन साल का ब्योरा देते हुए बताया कि इस अवधि में सुप्रीम कोर्ट में 12 जजों की नियुक्ति हुई. हालांकि इस दौरान कई जज रिटायर भी हुए. क्योंकि 12 जजों की नियुक्ति के बावजूद आज की तारीख में सुप्रीम कोर्ट में 34 की कुल मंजूर संख्या के मुकाबले 28 जज सेवारत हैं. यानी छह जज कम हैं.

वहीं चार जनवरी को जस्टिस सैयद अब्दुल नजीर भी रिटायर होने जा रहे हैं. हालांकि कॉलेजियम ने हाई कोर्ट्स के पांच चीफ जस्टिस और जजों की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की सिफारिश कर रखी है. हालांकि 2023 में नौ जजों की सेवानिवृत्ति होनी है. जनवरी में जस्टिस अब्दुल नजीर और दिसंबर में जस्टिस संजय किशन कौल रिटायर होंगे. इस बीच सात जज सुप्रीम कोर्ट में अपना सेवाकाल पूरा करेंगे. रिजिजू ने संसद को बताया कि पिछले तीन सालों में देश के 25 हाईकोर्ट्स में 351 जजों की नियुक्ति हुई है. इसके बावजूद जजों के कुल मंजूरशुदा 1108 पदों में से 775 जज सेवारत हैं. यानी यहां भी 333 पद खाली हैं.

बता दें कि कानून मंत्री रिजिजू ने हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया की आलोचना की तो वहीं चीफ जस्टिस और कई बार जस्टिस कौल ने भी पीठ की ओर से कॉलेजियम सिस्टम की हिमायत की और अन्य प्रस्तावित सिस्टम को आड़े हाथों लिया. जजों की नियुक्ति में खामख्वाह की लेट लतीफी को लेकर कार्यपालिका ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से कम नामों की सिफारिश आने की बात कही तो न्यायपालिका ने सरकार पर आरोप लगाए कि वो उनकी सिफारिशों पर बेवजह बिना कोई ठोस वजह बताए कुंडली मार कर बैठी रहती है.

लंबित मुकदमों को लेकर भी सरकार के मंत्रियों ने न्यायपालिका की लंबी छुट्टियों और छोटे-मोटे मुकदमों पर ज्यादा ध्यान देने को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की तो इधर न्यायपालिका भी मौके पर अपनी बात कहने से नहीं चुकी. रिजिजू ने सदन में संविधान का हवाला देते हुए फिर कहा कि उच्च न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया सरकार के अधिकार क्षेत्र में ही है, लेकिन कोर्ट यानी चीफ जस्टिस के साथ सलाह मशवरा करने के बाद. लेकिन आज के दिन जजों की नियुक्ति में सरकार की भूमिका बहुत सीमित कर दी गई है.

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...