10.7 C
London
Saturday, May 2, 2026
HomeUncategorizedजयासुधा का सरकार पर तंज- हमें तवज्जों नहीं मिलती और कंगना को...

जयासुधा का सरकार पर तंज- हमें तवज्जों नहीं मिलती और कंगना को 10 फिल्में करने पर पद्म श्री मिल गया

Published on

साउथ फिल्मों की स्टार रहीं जयसुधा अब एक राजनेता भी हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘सूर्यवंशम’ में भी काम किया था। जयसुधा कई दशक से साउथ फिल्मों का हिस्सा हैं। लेकिन उन्हें इस बात का मलाल है कि सरकार की तरफ से उन्हें कोई सम्मान नहीं मिला। जयसुधा ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में बातों-बातों में सरकार पर तंज कसा। जयसुधा ने कहा कि कंगना रनौत ने 10 फिल्मों में काम किया है और इसके बावजूद उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। लेकिन साउथ के एक्टर्स ने उनसे भी ज्यादा काम किया है और बावजूद इसके उन्हें वह सम्मान नहीं मिलता। जयसुधा ने कहा कि सरकार साउथ के एक्टरों को खास तवज्जो नहीं देती।

Jayasudha हाल ही साउथ के सुपरस्टार नंदकुमारी बालकृष्ण के टॉक शो Unstoppable में शामिल हुई थीं। इस शो में उन्होंने साउथ और बॉलीवुड के बीच किए जाने वाले भेदभाव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं Kangana Ranaut को पद्म श्री दिए जाने का सपोर्ट करती हूं। वह कमाल की एक्ट्रेस हैं। लेकिन उन्हें यह सम्मान महज 10 फिल्में करने पर ही मिल गया। और यहां हमने इतनी सारी फिल्मों में काम किया है। बावजूद इसके सरकार हमें तवज्जो नहीं देती।’

जयसुधा का दुख- साउथ के स्टार्स को सम्मान नहीं मिलता
जयसुधा ने आगे कहा, ‘यहां तक कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज महिला डायरेक्टर विजया निर्मला को भी इतनी सराहना नहीं मिली है। कभी-कभी मुझे बुरा लगता है कि सरकार साउथ की सराहना नहीं करती। मालूम हो कि विजया निर्मला 44 फिल्में डायरेक्ट करने वालीं दुनिया की एकमात्र फीमेल डायरेक्टर रहीं। इस वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था। विजया निर्मला, एक्टर महेश बाबू की सौतेली मां रहीं।

जया प्रदा बोलीं- बिना मांगे मिले सम्मान
इस शो में एक्ट्रेस जया प्रदा भी मौजूद थीं। उन्होंने भी जयसुधा का सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्हें सरकार से सम्मान आदर के साथ मिलना चाहिए न कि पूछे जाने पर। जया प्रदा ने साउथ के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। पिछले कुछ सालों पर नजर डालें तो साउथ की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं, जिन्होंने न सिर्फ बंपर कमाई की, बल्कि बॉलीवुड की भी हालत पतली कर दी। ‘केजीएफ’, ‘केजीएफ 2’, ‘पुष्पा: द राइज’, ‘कांतारा’, ‘विक्रम’ और ‘आरआरआर’ जैसी ढेरों साउथ की फिल्मों के आगे बॉलीवुड की एक भी फिल्म नहीं टिक पाई। अब तो हिंदी ऑडियंस की दिलचस्पी भी बॉलीवुड के मुकाबले साउथ की फिल्मों में ज्यादा बढ़ गई है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...