4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलअपने आका की बात मानेंगे नजम सेठी! PCB के चेयरमैन बनते ही...

अपने आका की बात मानेंगे नजम सेठी! PCB के चेयरमैन बनते ही भारत के खिलाफ उगला जहर

Published on

कराची

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए अध्यक्ष नजम सेठी ने कार्यभार संभालते ही भारत के खिलाफ जगर उगलना शुरू कर दिया। पूर्व चेयरमैन रमीज राजा की तरह नजम सेठी ने भारत में होने वाले वनडे विश्व कप को लेकर बयानबाजी शुरू कर दी है। नजम ने कहा कि अगले साल भारत में होने वाले विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम भेजने का फैसला सरकार के स्तर पर लिया जाएगा। सेठी के पूर्ववर्ती रमीज राजा ने धमकी दी थी कि अगर भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आया तो उनका देश विश्व कप से हटने पर विचार करेगा।

वहीं नजम सेठी से जब इस धमकी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अगर सरकार कहती है कि भारत मत जाओ तो हम नहीं जायेंगे।’ सेठी ने कराची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जहां तक पाकिस्तान और भारत के क्रिकेट संबंधों का सवाल है तो यह साफ है कि इस पर निर्णय हमेशा सरकार के स्तर पर लिया जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘इस तरह के फैसले सरकार के स्तर पर ही लिए जाते है और पीसीबी केवल स्पष्टता की मांग कर सकता है।’

सेठी ने कहा कि वह पाकिस्तान की मेजबानी में प्रस्तावित आगामी एशिया कप के मुद्दे पर एशियाई क्रिकेट परिषद के संपर्क में रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं देखूंगा कि स्थिति क्या है और फिर हम आगे बढ़ेंगे। हम जो भी निर्णय लेते हैं, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अलग-थलग नहीं पड़े।’ सेठी ने यह भी कहा कि अगर राजा ने कमेंट्री बॉक्स में लौटने का फैसला किया तो उन्हें या पीसीबी को कोई आपत्ति नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ‘मेरे मन में रमीज के लिए बहुत सम्मान है और कमेंट्री बॉक्स में उनकी वापसी का हम कभी विरोध नहीं करेंगे।’ सेठी ने राजा को पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटाने के वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के फैसले का भी बचाव किया।

उन्होंने कहा, ‘मैं 2018 में अध्यक्ष था। जब इमरान खान की सरकार बनी, तो मैंने इस्तीफा दे दिया, हालांकि सत्ता के गलियारों में कुछ लोगों ने मुझे बताया कि कोई मुझे नहीं हटाएगा। मैंने हमेशा माना है कि क्रिकेट मामलों को चलाने के लिए प्रधानमंत्री को अपना उम्मीदवार चुनने का अधिकार है।’ सेठी ने यह भी कहा कि वह पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच मिकी आर्थर के संपर्क में थे क्योंकि वह उन्हें फिर से टीम के साथ जोड़ना चाहते है।

उन्होंने कहा, ‘मिकी का वर्तमान में डर्बीशर के साथ अनुबंध है और मैंने उससे बात की है। अगले 8-10 दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी । हमने टीम के लिए नयी कोचिंग प्रणाली पर उनकी सलाह मांगी है।’

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...