29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeखेलPCB चीफ की कुर्सी जाने के बाद रमीज राजा की बगावत! सरकार...

PCB चीफ की कुर्सी जाने के बाद रमीज राजा की बगावत! सरकार पर भड़के

Published on

नई दिल्ली,

पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा को कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था. रमीज राजा की जगह पाकिस्तान सरकार ने पूर्व पत्रकार नजम सेठी को नया चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया था. अब रमीज राजा ने पीसीबी चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है. राजा ने कहा कि वह इस पूरे मसले को इंटरनेशनल फोरम पर उठाएंगे.

पूरी टीम पर प्रेशर आ गया है: रमीज
रमीज राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है कि आप नियमों का उल्लंघन करते हुए किसी को कार्यकाल खत्म होने से पहले ही हटा रहे हैं. मैं इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाऊंगा. यह पूरी तरह राजनीतिक दखल है. आप किसी को कार्यकाल के बीच में ही साइड होने को कहते हैं. इस तरह पिछले दरवाजे से लोग आ जाएंगे तो क्या होगा. इससे बाबर आजम और पूरी टीम पर प्रेशर आ गया है क्योंकि उन्हें नए लोगों के साथ काम करना होगा.’

रमीज कहते हैं, ‘आप इंग्लैंड से सीरीज हारे हैं. मिड सीजन आप प्रबंधन को बदल रहे हैं. ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है कि किसी को एडजस्ट करने के लिए आप संविधान को बदल दे. मैंने दुनिया में ऐसा कहीं होते हुए नहीं देखा है. मैंने काफी कमेंट्री की है, मैं एमसीसी का मेंबर हूं. अब मैं ऑक्सफोर्ड में भी लेक्चर देने जा रहा हूं जहां मैं यह मुद्दा जरूर उठाऊंगा.’

राजा ने बीसीसीआई को लेकर दिया ये बयान
रमीज राजा ने बीसीसीआई को फिर निशाने पर लिया. राजा ने कहा, ‘जिस तरह से भारत ने घोषणा की कि वे पाकिस्तान में एशिया कप नहीं खेलेंगे, वह सही नहीं था. उन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद के सदस्यों से परामर्श किए बिना बयान जारी किया. भारत को पाकिस्तान या किसी अन्य देश पर इस तरह बॉस करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए थी.’

रमीज राजा ने कहा, ‘मुझे कोई समस्या नहीं होती अगर बीसीसीआई ने कहा होता कि भारत एशिया कप 2023 में भाग नहीं ले सकता क्योंकि वे पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकते हैं. लेकिन बीसीसीआई एशिया कप को पाकिस्तान से बाहर तटस्थ स्थान पर आयोजित करने का एकतरफा फैसला नहीं ले सकता है.’

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...