20 C
London
Saturday, May 30, 2026
HomeUncategorizedसुशांत राजपूत की हुई थी हत्या- कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी सर्वेंट का...

सुशांत राजपूत की हुई थी हत्या- कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी सर्वेंट का दावा, बताया उस रात क्या देखा था

Published on

सुशांत सिंह राजपूत की जून 2020 में मौत हो गई थी। 14 जून 2020 को सुशांत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। तब उनकी जो तस्वीरें सामने आई थीं, उन्हें देख दावा किया गया था कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उनकी हत्या हुई है। सुशांत की मौत पर तरह-तरह की थ्योरी और विवाद चलते रहे और इसी में वक्त बीत गया। लेकिन अब सुशांत की मौत के ढाई साल बाद कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार शाह ने चौंकाने वाला दावा किया है। कूपर हॉस्पिटल की जिस मोर्चरी में सुशांत का पोस्टमॉर्टम किया गया था, उसमें काम करने वाले रूपकुमार शाह ने दावा किया है कि सुशांत की हत्या हुई थी। उन्होंने सुसाइड नहीं किया था। शाह के मुताबिक, सुशांत की गर्दन और हाथ-पैर में कुछ अजीब निशान थे, जो सुसाइड के नहीं लग रहे थे।

Sushant Singh Rajput की मौत के मामले में उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती पर एक्टर को मौत के लिए उकसाने और उनकी प्रॉपर्टी का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था। इस केस से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को कुछ दिन जेल में भी रहना पड़ा था।

सुशांत के मर्डर पर रूपकुमार शाह का दावा
एएनआई से बातचीत में रूपकुमार शाह ने उस दिन का किस्सा बताया जब सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल लाया गया था। शाह ने बताया, ‘मैं अभी इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि मैं 14-15 तारीख (जून 2020) को ड्यूटी पर था। मैं काम कर रहा था और उस टाइम एक वीआईपी बॉडी आई थी। हम लोगों ने यह सोचकर अपना काम चालू कर दिया कि कोई तो वीआईपी होगा। उनका नंबर रात में 11-12 बजे आया रात में। उसके बाद बॉडी के कपड़े खोलने के वक्त हमें पता चला कि यह सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी है। बॉडी खोलने के बाद देखा तो थोड़ी अलग दिखी। मतलब सुसाइड और बॉडी देखने के बाद हमने जो बातचीत की तो लगा कि यह सुसाइड नहीं है। मैं अपने सीनियर सर से बात करने गया और उनसे कहा कि सर यह तो अलग केस दिख रहा है। तो साहब ने कहा कि हम लोग इस बारे में बाद में डिस्कस करेंगे। तो उन्होंने मुझे इग्नोर किया।’

शाह ने सुशांत की गर्दन, हाथ और पैर में देखे थे निशान
रूपकुमार शाह ने आगे बताया, ‘जब मैंने बॉडी देखी तो गले पर जो हैंगिंग का मार्क रहता है, वो सुसाइड जैसा नहीं लग रहा था। वो ऐसा मार्क था जैसे खींचे जाने के बाद कोई तड़पता है और उससे निशान बनता है। इसके अलावा मुझे पैर, हाथ और बॉडी के अलग हिस्सों में निशान दिखे। अब उसे किसी ने कैसे मारा है, यह मैं बता नहीं सकता। लेकिन वो मारना अलग ढंग का था। जब देखा तो वह निशान फ्रैक्चर जैसा था।’

‘सुशांत को न्याय मिलना चाहिए, जांच एजेंसी बुलाएगी तो जाऊंगा’
रूपकुमार शाह ने कहा कि उन्होंने अपने सीनियर्स से कहा था कि यह हत्या का मामला लग रहा है और हमें सबकुछ नियमों के मुताबिक करना चाहिए। लेकिन उन्होंने कहा कि जल्दी से सिर्फ तस्वीरें खींचो और पुलिस को दे दो। शाह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया भी रिकॉर्ड करने की जरूरत थी। लेकिन वह नहीं की गई। रूपकुमार शाह ने कहा कि सुशांत को न्याय मिलना चाहिए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या लिखना है और क्या नहीं, यह डॉक्टर का काम है। वह बोले, ‘हर कोई सुशांत की तस्वीरें देखकर आसानी से बता सकता है कि उनका मर्डर किया गया था। अगर जांच एजेंसी मुझे बुलाएगी तो मैं उन्हें भी यही बात बताऊंगा।’

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...