19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान में लहराया टीटीपी का झंडा, सेना पर 400 हमले, जंग की...

पाकिस्‍तान में लहराया टीटीपी का झंडा, सेना पर 400 हमले, जंग की ओर बढ़ा पाकिस्‍तान? अमेरिका डरा

Published on

इस्‍लामाबाद

अफगानिस्‍तान में तालिबानी आतंकियों का राज आने के बाद अब पाकिस्‍तान में हालात भयानक होते जा रहे हैं। पाकिस्‍तान में अगस्‍त 2021 के बाद से अब तक तहरीक-ए-तालिबान की ओर से 400 से ज्‍यादा आतंकी हमले किए गए है। पिछले दिनों करीब एक दशक के बाद राजधानी इस्‍लामाबाद में टीटीपी आतंकियों ने आत्‍मघाती धमाका करके पाकिस्‍तानी सरकार को हिलाकर रख दिया। यही नहीं पिछले कुछ महीने में बलूच विद्रोहियों ने भी अपने खूनी हमलों को तेज कर दिया है। ताजा हमले में पाकिस्‍तानी सेना के एक कैप्‍टन समेत 5 सैनिकों की मौत हो गई है। यही वजह है कि अब पाकिस्‍तानी सेना इन विद्रोहियों के खिलाफ भीषण हमले की तैयारी में जुट गई है जिसमें अमेरिका भी उसकी मदद कर सकता है।

इस बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों और दूतावास के कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वे इस्‍लामाबाद के मैरिएट होटल में न जाएं क्‍योंकि वहां आतंकियों की ओर से हमला हो सकता है। इस्‍लामाबाद में आत्‍मघाती हमले के बाद पूरे राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अमेरिका ने यह भी कहा है कि उसके नागरिक इस्‍लामाबाद में गैर जरूरी यात्रा से बचें। टीटीपी के आत्‍मघाती हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है और 10 अन्‍य घायल हो गए हैं। इस बीच पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में टीटीपी ने कई जगहों पर अपने झंडे लगाए हैं और पाकिस्‍तानी सेना को चेतावनी दी है।

‘बाजवा और इमरान ने टीटीपी पर की बड़ी भूल’
पाकिस्‍तान में हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बीच मीडिया में आई खबरों में कहा जा रहा है कि शहबाज सरकार और आर्मी चीफ असीम मुनीर दोनों ही अब टीटीपी और बलूचों के खिलाफ जोरदार सैन्‍य कार्रवाई पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं। विश्‍लेषकों का कहना है कि इससे पहले के आर्मी चीफ जनरल बाजवा और इमरान सरकार ने बलूचों पर ध्‍यान नहीं दिया और उनके आतंकियों को अफगानिस्‍तान से खैबर पख्तूनख्‍वा प्रांत में आने दिया था। अब टीटीपी आतंकी खैबर प्रांत में खुलेआम अपने झंडे लगा रहे हैं और चेक पोस्‍ट बनाकर धमकियां दे रहे हैं।

टीटीपी और बलूचों के खूनी हमलों से पाकिस्‍तान में घबराहट का माहौल है और यही वजह है कि रणनीति को बदलने पर विचार किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों इस पर फैसला हो सकता है। एक पाकिस्‍तानी अधिकारी ने पाकिस्‍तानी मीडिया से कहा, ‘खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के कुछ इलाकों खासकर कबायली जिलों में स्थिति बहुत खराब हो गई है और ऐसे में एक व्‍यापक सैन्‍य कार्रवाई की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है। टीटीपी के साथ अब कोई बातचीत नहीं चल रही है और समझौते के बाद जो आतंकी पाकिस्‍तान में घुस आए हैं, उन्‍हें वापस भेजना होगा। आतंकियों को आने देना बहुत बड़ी गलती थी और उसे ठीक करना होगा।’

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...