20.1 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeराजनीतिक्या राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश और मायावती?...

क्या राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश और मायावती? आया है निमंत्रण

Published on

लखनऊ

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में तीन जनवरी से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने तमिलनाडु से यह यात्रा शुरू की थी। इसका अगला चरण 3 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसको लेकर तमाम विपक्षी दलों को साधने की कोशिश हो रही है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या अखिलेश यादव और मायावती इसमें शामिल होंगे। कांग्रेस की यूपी इकाई के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि पार्टी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव, बसपा प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत के लिए सोमवार को निमंत्रण भेजा गया है।

अशोक सिंह ने बताया कि इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव अतुल अंजान को भी यात्रा का न्योता दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भी निमंत्रण दिया गया है, लेकिन उन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर रविकांत को भी यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आगामी 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। उसके बाद वह बागपत और शामली होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ पार्टी महासचिव और पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी। यात्रा के प्रदेश समन्वयक पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा किसी पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे देश की है। इसमें विभिन्न विपक्षी दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में यूपी के इन नेताओं के शामिल होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अगर ये दोनों नेता कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनते हैं तो फिर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होता दिखेगा। मायावती की पार्टी बसपा इन दिनों कांग्रेस के करीब जाती दिख रही है। ऐसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भले ही मायावती न शामिल हों, उनके नेताओं की इसमें उपस्थिति दिख सकती है। हालांकि, समाजवादी पार्टी इस समय मैनपुरी की की जीत से उत्साहित है। ऐसे में अखिलेश की रणनीति पर हर किसी की नजर होगी।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

तेलंगाना BJP को बड़ा झटका विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, नेतृत्व विवाद की अटकलें तेज़

BJP : तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे...

MP BJP अध्यक्ष पद पर सस्पेंस ख़त्म होने वाला है 2 जुलाई को होगा बड़ा ऐलान

MP BJP: मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछले 6 महीने...

Jitu Patwari FIR: जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ FIR: अशोकनगर मामले में नया मोड़ युवक ने वीडियो वायरल करने का लगाया आरोप

Jitu Patwari FIR: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ अशोकनगर के मुंगावली...