28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंसान ही इंसान को खाएगा...डराने वाली हैं 2023 के लिए नास्त्रेदमस की...

इंसान ही इंसान को खाएगा…डराने वाली हैं 2023 के लिए नास्त्रेदमस की ये 5 भविष्यवाणियां

Published on

फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस के बारे में आपने जरूर सुना होगा। नास्त्रेदमस की भविष्यावाणी पर विश्वास रखने वाले कहते हैं कि उन्होंने 450 साल पहले सदियों बाद होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी कर दी थी। कहा जाता है कि नास्त्रेदमस ने प्रथम विश्व युद्ध के बाद हिटलर के उदय, लंदन की आग और अमेरिका में 9/11 के आतंकी हमले की भविष्यवाणी कर दी थी। अब जैसे-जैसे नया साल 2023 आ रहा है वैसे ही नास्त्रेदमस की साल 2023 की भविष्यावाणी भी चर्चा में है। आइए जानते हैं साल 2023 के लिए नास्त्रेदमस से जुड़ी भविष्यवाणी के बारे में।

शाही भवन पर आग
नास्त्रेदमस ने साल 2023 के लिए शाही भवन पर आकाशीय आग की भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस अपनी भविष्यवाणियों को कविता के अंदाज में लिखते थे। सामान्य तरीके से पढ़ा जाए तो यह ऐसा लगेगा जैसे किसी राजमहल पर कोई उल्कापिंड गिरेगा। लेकिन इसकी व्याख्या करने वाले इसे ब्रिटेन के शाही परिवार से जोड़ते हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की सीरीज ने राजशाही से जुड़े कई खुलासे किए हैं। माना जा रहा है कि साल 2023 ब्रिटेन के शाही परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा।

वर्ल्ड वॉर 3
रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच नास्त्रेदमस की तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी डरा रही है। नास्त्रेदमस ने लिखा, ‘सात महीने महान युद्ध, बुरे कामों से मरे लोग।’ इसकी व्याख्या तीसरे विश्वयुद्ध से जोड़ कर की जा रही है। कहा जा रहा है कि इस युद्ध में कई और देश कूद सकते हैं, जिससे दुनिया में एक बड़ी जंग छिड़ जाएगी।

इंसान-इंसान को खाएगा!
नास्त्रेदमस की कई भविष्वाणियों में आर्थिक संकट और खाने की कमी भी है। डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक खाने की बढ़ती कीमतें एक बड़ा संकट पैदा करेंगी। नास्त्रेदमस लिखते हैं, ‘गेहूं की टोकरी इतना ऊपर उठेगी कि आदमी-आदमी को खा जाएगा।’ भले ही इंसान के नरभक्षी बनने की बात नास्त्रेदमस ने अतिश्योक्ति में कही हो, लेकिन खाने का संकट रूस यूक्रेन युद्ध के कारण संभव है। इसके साथ ही दुर्लभ पक्षी की आवाज सुनाई देने की भविष्यवाणी भी वह करते हैं।

भयानक बाढ़ के साथ सूखा
नास्त्रेदमस ग्लोबल वार्मिंग को लेकर अपनी भविष्यवाणी में चेतावनी देते हैं। उनके मुताबिक साल 2023 भी पर्यावरण के लिहाज से अच्छा नहीं होगा। भविष्यवाणी के मुताबिक धरती पहले सूखेगी और इसके बाद भयानक बाढ़ देखने को मिलेगी। वह भविष्यवाणी में लिखते हैं कि सूरज गर्म होगा और मछलियां उबल जाएंगी।

मंगल पर रोशनी गिर रही है
नास्त्रेदमस ने 2023 के लिए मंगल ग्रह से जुड़ी भी भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस लिखते हैं- मंगल ग्रह पर रोशनी गिर रही है। कई लोग इसकी व्याख्या मंगल पर इंसानों से जुड़े मिशन से करते हैं। वहीं, कई लोग कहते हैं कि मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष से कोई भयानक तबाही आ सकती है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...