11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeखेलपंत का एक्सीडेंट: BCCI भी एक्टिव, पोंटिंग से लेकर पठान तक, जानें...

पंत का एक्सीडेंट: BCCI भी एक्टिव, पोंटिंग से लेकर पठान तक, जानें किसने क्या कहा

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है. उत्तराखंड के रूड़की में ऋषभ पंत की गाड़ी शुक्रवार (30 दिसंबर) को डिवाइडर से टकरा गई थी. इस एक्सीडेंट में ऋषभ पंत की पीठ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं. इस बड़ी घटना से क्रिकेट जगत भी सकते में है और हर कोई ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है. ऋषभ पंत का एक्सीडेंट होने के बाद लगातार क्रिकेटर्स के बयान सामने आ रहे हैं, किसने क्या कहा पढ़िए…

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने ट्वीट कर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर रिएक्शन दिया है. रिकी पोंटिंग ने लिखा कि वह इस वक्त ऋषभ पंत के बारे में सोच रहे हैं और दुआ कर रहे हैं, उम्मीद है वह जल्द अपने पैरों पर खड़े होंगे.

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ट्वीट किया गया है कि हम कप्तान के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ के एक्सीडेंट को लेकर जानकारी भी दी और बताया कि हरिद्वार जिले में ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ है.

पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने भी ट्वीट कर लिखा कि क्या मैं ऋषभ पंत के बारे में जो सुन रहा हूं, वह सच है? उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी ट्वीट कर ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की कामना की है.

ऋषभ पंत के इस गंभीर एक्सीडेंट के बाद बीसीसीआई भी एक्टिव हो गया है. बोर्ड द्वारा उस अस्पताल से सीधा संपर्क किया गया है, जिसमें ऋषभ पंत को एडमिट करवाया गया है. साथ ही दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा भी ऋषभ पंत को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

आपको बता दें कि ऋषभ पंत दिल्ली से रूड़की जा रहे थे, जहां उनका कार एक्सीडेंट हो गया. 30 दिसंबर की सुबह यह हादसा हुआ, ऋषभ पंत की हालत स्थिर है. उन्होंने एक्सीडेंट के बाद बताया कि झपकी लग जाने की वजह से अचानक कार डिवाइडर से टकरा गई थी.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...