17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedशीजान की बहन ने अंकल संग जोड़ा तुनिशा की मां का रिश्ता,...

शीजान की बहन ने अंकल संग जोड़ा तुनिशा की मां का रिश्ता, परिवार बोला- जवाब मिलेगा

Published on

मुंबई में टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को शीजान खान के परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़े दावे किए हैं. शीजान की बहनों ने तुनिशा की मां का संजीव कौशल नाम के शख्स के साथ रिश्ता का आरोप लगाया है. अब तुनिशा के परिवार की तरफ से इस बारे में जवाब आया है. आजतक ने संजीव कौशल से एक्सक्लूसिव बात की. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा…

क्या बोले संजीव कौशल?
संजीव कौशल ने आरोपों पर कहा- ‘हम एक दिन पहले ही मुंबई से चंडीगढ़ लौटे हैं. यहां तुनिशा के मामा ने बीते दिन उसकी अस्थियों को विसर्जित किया है. यहां कल से लगातार परिवार वाले हमसे मिलने पहुंच रहे हैं. तुनिशा की गाड़ी और पेट्स सब कुछ यहां पर आज ही पहुंचा है. हम इन्हीं चीजों में उलझे हुए हैं इसलिए अभी तक मैंने उनके आरोपों पर ध्यान नहीं दिया है. तुनिशा की मां की हेल्थ भी ठीक नहीं है और मैं खुद डायबिटीज का पेशेंट हूं.’

उन्होंने आगे कहा- ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि लोग क्या इल्जाम लगा रहे हैं. फिलहाल मेरी प्राथमिकता यही है कि मेरे आसपास जितने लोग हैं, उनकी सेहत पर ध्यान दूं और इस दर्द से सबको निकाल सकूं. रही बात तुनिशा के स्टेप डैड होने के आरोप की तो मैं तो यही कहूंगा कि मैं स्टेप नहीं, बल्कि मेरी बेटी थी वो. दरअसल तुनिशा थी ही इतनी प्यारी कि हर बाप की ख्वाहिश होगी कि उसकी तरह बेटी हो.’

‘मेरी बेटी जैसी थी तुनिशा’
संजीव कहते हैं- ‘भगवान करे, ऐसी बच्ची हर किसी के घर पर आए. मैंने उसे अपनी बेटी (रितिका) की तरह ही प्यार किया है. मेरा परिवार उसे अपने घर की बच्ची की तरह मानता है. यहां लोग मुझे स्टेप डैड, पवन (मामा) को बॉयफ्रेंड जैसी घटिया बात कर रहे हैं. हम इसका जवाब भी देंगे. तुनिशा के लिए आयोजित प्रेयर-मीट के बाद हम सभी उनके हर आरोप का जवाब देंगे. अगर लीगल तरीके से भी हमें जाना पड़ेगा तो इसमें कोई गुरेज नहीं है. वो कहते हैं ना.. सांच को आंच नहीं.. बस…’

बताते चलें कि शीजान खान की बहनों ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दावा किया कि तुनिशा शर्मा की मां उनसे जबरन काम करवाती थीं. उन्होंने एक्ट्रेस को पाई-पाई का मोहताज बना दिया था. तुनिशा अपने घरवालों से परेशान थी. इतना ही नहीं, उन्होंने संजीव कौशल को तुनिशा का स्टेप फादर बताया था. शीजान की बहनों के मुताबिक, तुनिशा की मां का रिश्ता संजीव से है. साथ ही जो मामा पवन शर्मा मीडिया में बयान दे रहा है वो तुनिशा का असली मामा नहीं, बल्कि उनकी मां का मुंह बोला भाई है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...