12.7 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराष्ट्रीयकार के पहिए में फंसी युवती को घसीटने वाले कौन हैं पांचों...

कार के पहिए में फंसी युवती को घसीटने वाले कौन हैं पांचों आरोपी, जानें सबकुछ

Published on

नई दिल्ली

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में तेज रफ्तार कार सवारों ने युवती की बेरहमी से जान ले ली। 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को कार सवारों ने जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद युवती कार के पहियों में फंस गईं। कार सवार युवती को करीब 4 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। इस दौरान युवती इतनी बुरी तरह से जख्मी हो गई कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद पुलिस को महिला का शरीर नग्न अवस्था में मिला। उसकी स्कूटी घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर मिली। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को पांचों आरोपियों को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना की विस्तृत जानकारी हासिल करेगी। जानते हैं कि आखिर इस केस में गिरफ्तार 5 आरोपियों कौन-कौन हैं

1. बीजेपी नेता है मनोज मित्तल?
मनोज मित्तल की उम्र 27 साल है। मनोज मित्तल की सुलतान पुरी में राशन डीलर का काम करता है। घटना के वक्त मनोज भी कार में मौजूद था। मनोज को बीजेपी नेता बताया जा रहा है। इलाके में मनोज मित्तल को मंगोलपुरी के वार्ड 42 का बीजेपी सह संयोजक बनाए जाने पर धन्यवाद जताने वाले पोस्टर भी लगे हैं। मनोज मित्तल को लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी पर लगातार हमला कर रही है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी नेता होने की वजह से पुलिस ने हल्का केस दर्ज किया है।

2. दीपक खन्ना
26 वर्षीय दीपक खन्ना ही हादसे के समय कार को चला रहा है। दीपक पेशे से भी गाड़ी चलाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार दीपक ग्रामीण सेवा में ड्राइवर है।

3. अमित खन्ना
इस केस में अमित खन्ना भी आरोपी है। अमित की उम्र 25 साल है। वह डेबिट क्रेडिट बनाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार अमित एसबीआई कार्ड, के उत्तर नगर ब्रांच में काम करता है।

4. मिथुन
मामले में आरोपी मिथुन पेशे से हेयर ड्रेसर है। मिथुन पश्चिमी दिल्ली के नारायणा में हेयर ड्रेसर का काम करता है। मिथुन की उम्र 26 साल है।

5. कृष्ण
मामले में पांचवे आरोपी की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है। 27 वर्षीय कृष्ण कनॉट प्लेस स्थित स्पेनिश कल्चर सेंटर में काम करता है।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...