13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयकंझावला कांड: होटल में खूब लड़ीं फिर स्‍कूटी पर साथ निकली थीं...

कंझावला कांड: होटल में खूब लड़ीं फिर स्‍कूटी पर साथ निकली थीं दोनों… मैनेजर के दावे ने और उलझाया

Published on

नई दिल्‍ली

कंझावला में रविवार रात हुई घटना की गुत्‍थी उलझती जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि स्‍कूटी पर एक नहीं, दो लड़कियां सवार थीं। दोनों एक होटल में बर्थडे पार्टी से लौट रहीं थी जब बलेनो कार ने टक्‍कर मारी। जिस होटल में पार्टी थी, उसके मैनेजर अमित का दावा है कि दोनों आपस में लड़ाई के बाद वहां से निकली थीं। अमित के अनुसार, दोनों लड़कियां शाम 7.30 के आसपास आई थीं। वे रात 1.15 बजे के आसपास होटल से निकलीं। अमित ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दोनों लड़कियों से कुछ दोस्‍त मिलने आए थे। कमरे में लड़ाई हो रही थी जिसके बाद स्‍टाफ ने बाहर कर दिया। नीचे आने के बाद भी दोनों लड़कियां लड़ती रहीं। नीचे आस-पड़ोस वालों ने रोका तो वे स्‍कूटी पर बैठकर चली गईं। मैनेजर के अनुसार, लड़कियों ने गाली-गलौज की। होटल स्‍टाफ रोहित ने बताया कि उन्‍होंने ड्रिंक कर रखी थी। दोनों लड़-झगड़ कर चली गईं।

सीसीटीवी फुटेज में साथ जाते दिखे दोनों
दिल्‍ली पुलिस को 6-7 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। अलग-अलग फुटेज में स्‍कूटी पर दोनों लड़कियां और बलेनो कार नजर आ रही है। पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्‍त यह लड़की मृतका के साथ थी। एक्‍सीडेंट के बाद वह घटनास्‍थल से भाग गई। स्‍कूटी चला रही युवती का पैर कार में फंस गया और वह कई किलोमीटर तक घिसटती रही।

वो दोनों बहस कर रही थीं, नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत। फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं। नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं।
अमित, होटल मैनेजर

सोमवार रात स्‍पेशल पुलिस कमिश्‍नर शालिनी सिंह ने घटनास्‍थल का जायजा लिया। सिंह लगभग 12 किलोमीटर लंबे उस रूट पर गईं जहां से कार गुजरी थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्‍ली पुलिस से मामले पर रिपोर्ट तलब की है। MHA ने सिंह को जांच समिति का प्रमुख बनाया है। सोमवार को एफएसएल की टीम हादसे वाले स्थान से लेकर शव मिलने वाली जगह पर पहुंची और वहां से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों घटना स्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट भी किया जाएगा।

कड़ी कार्रवाई करेंगे कि मिसाल बने: कमिश्नर
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सोमवार शाम अपने ट्विटर हैंडल से बयान जारी कर लोगों को भरोसा दिया कि जो भी दोषी होंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आउटर दिल्ली के कंझावला इलाके में सड़क पर लड़की की मौत का मामला दुखद है। पांचों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इस वक्त हमारी कई टीमें घटना की जांच में लगी हैं। दिल्ली पुलिस लड़की के घरवालों से लगातार संपर्क में है। उन्हें हर तरह की सहायता प्रदान कर रही है। दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जांच में पाए गए तथ्यों के अनुरूप सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर मिसाल बनाएंगे, जिससे ऐसी घटना दोबारा न होने पाए। दिल्ली में शांति बनाए रखने में हम सब की भागीदारी है। दिल्ली पुलिस सदैव आपके साथ है।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...