20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeUncategorizedजो भारत में हो रहा वह दुनिया में और कहीं नहीं... ऐसा...

जो भारत में हो रहा वह दुनिया में और कहीं नहीं… ऐसा क्या देख लिया कि हैरान हो गए माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला!

Published on

नई दिल्ली

दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भारत में बड़ा दांव खेल रही है। कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला ने इसकी वजह बताई है। उनका कहना है कि भारत में डिजिटल सेक्टर में जबरदस्त काम हो रहा है। दुनिया के किसी और देश में डिजिटल को लेकर इस तरह का उत्साह नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक कंपनी ने दूसरे देशों में अपने प्रॉडक्ट्स बनाए और भारत में बेचे। लेकिन अब यह स्थिति बदल चुकी है। अब कंपनी भारत में ग्लोबल प्रॉडक्ट्स बनाती है। यही वजह है कि अमेरिका के बाहर माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा डेवलपमेंट सेंटर भारत में है। कंपनी ने भारत में चार बड़े डेटा सेंटर बनाने के लिए भारी निवेश किया है।

नडेला चार दिन की यात्रा पर भारत आए हुए हैं। ईटी के साथ खास इंटरव्यू में उन्होंने भारत की तकनीकी प्रगति की तारीफ करते हुए कहा कि देश में हर छोटी-बड़ी कंपनी डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, ‘भारत में स्टार्टअप और यूनिकॉर्न ही नहीं बल्कि छोटी कंपनियां, सरकारी कंपनियां और मल्टीनेशनल कंपनियां भी तकनीक का व्यापक इस्तेमाल कर रही हैं। इस तरह वे अपने यूजर्स और कस्टमर्स के लिए डिजिटल का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं।’ नडेला ने कहा कि आधार और यूपीआई जैसी योजनाओं ने आम लोगों की जिंदगी आसान बनाई है।

दुनिया से दोगुनी रफ्तार से भाग रहा भारत
हैदराबाद में जन्मे 55 साल से नडेला माइक्रोसॉफ्ट के 47 साल के इतिहास में तीसरे सीईओ हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत में डिजिटल पर जो काम है वह अद्भुत है। दुनिया में और कहीं इस तरह के प्रयास नहीं हो रहे हैं। जहां तक ह्यूमन कैपिटल की सवाल है तो भारत बेहतर स्थिति में है। एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी भविष्य की टेकनीक को बनाने में इसकी अहम भूमिका होगी। भारत में लोगों को स्किल बनाने का रेट ग्लोबल रेट की तुलना में दोगुनी है। यही वजह है कि कंपनी भारत में अपना निवेश बढ़ा रही है।’

एपल और सऊदी अरामको के बाद माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका मार्केट कैप 1.79 ट्रिलियन डॉलर है। उन्होंने कहा, ‘भारत के प्रति उनके विश्वास के कई कारण हैं। मैं भाषिनी पर काम कर रहे कई लोगों से मिला। उन्होंने मुझे बताया कि वे स्पीच को टेक्स्ट और फिर टेक्स्ट को स्पीच में किस तरह बदल रहे हैं। देश में छोटी-छोटी कंपनियों डिजिटल का इस्तेमाल कर रही हैं। देश की सभी बड़ी कंपनियां टेक्नोलॉजी बनाने पर काम कर रही हैं। स्टार्टअप कंपनियां ऐसा काम कर रही हैं जो पहले कभी नहीं हुआ। जीडीपी ग्रोथ परसेंटेज में टेक्नोलॉजी की हिस्सेदारी बहुत ज्यादा है।’

मेक इन इंडिया
भारत में माइक्रोसॉफ्ट के निवेश के बारे में नडेला ने कहा कि वह इसे तीन तरीकों से देखते हैं। पहला तरीका यह है कि क्या हम भारत में प्रॉडक्ट बना रहे हैं या नहीं। पहले हम विदेशों में प्रॉडक्ट्स बनाते थे और यहां बेचते थे। लेकिन अब हम भारत में दुनिया के लिए प्रॉडक्ट बना रहे हैं। हमने यहां चार बड़े डेटा सेंटर बनाने के लिए भारी निवेश किया है। साथ ही हमने रिलायंस जियो के लिए डेटा सेंटर बनाने के वास्ते उनके साथ हाथ मिलाया है। इसके साथ ही कंपनी गौतम अडानी और टाटा ग्रुप के साथ भी मिलकर काम कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय स्टार्टअप LambdaTest और inMobi के साथ भी पार्टनरशिप की है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...