33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक आज,चेयरमेन भोपाल में

भेल में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक आज,चेयरमेन भोपाल में

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली कॉरपोरेट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (एमसीएम) की बैठक शनिवार को भेल कारखाने के आईएफएक्स के सभागार में होगी । इस बैठक में डॉ. नलिन सिंघल अध्यक्ष एवं प्रबंधन निदेशक,सुबोध गुप्ता निदेशक वित्त,सुश्री रेणुका गेरा निदेशक इंडस्ट्रियल सिस्टम एवं प्रोडक्ट्स,उपिंदर सिंह मठारू निदेश पॉवर एवं मानव संसाधन-अतिरिक्त प्रभार,जय प्रकाश श्रीवास्तव निदेशक इंजीनियरिंग,अनुसंधान एवं विकास,एम ईसादौर कार्यपाल निदेशक सहित कंपनी के कार्यपालक निदेशक,कॉरपोरेट ऑफिस के अधिकारी शामिल होंगे ।

शुक्रवार की शाम चेयरमेन सहित सभी डायरेक्टर भोपाल पहुंच चुके हैं । शनिवार की बैठक में कंपनी के कार्यपालक निदेशक अपनी-अपनी यूनिट के प्रोडक्शन की जानकारी देंगे। साथ ही यूनिट व साइटों का रिव्यू भी किया जायेगा । सभी प्रोडक्ट की जानकारी यूनिट के मुखिया बैठक में देंगे। इस वित्तीय वर्ष में कंपनी का प्रोडक्शन को बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जायेगा ।

संभवत: कंपनी इस वित्तीय वर्ष में भी लाभ की स्थिति में आ सकती है । रविवार को भी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर कारखाने में अफसरों से चर्चा करेंगे। सूत्रों की माने तो कुछ उद्योगपति भी भेल से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर भोपाल आ सकते हैं । इस संंबंध में भेल प्रचार एवं जनसंपर्क विभाग में कोई अधिकृत पुष्टि नहीं की है ।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...