28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान ने भी बनाया चाइना किलर 'अग्निबाण', बीजिंग तक तबाही मचा सकती...

ताइवान ने भी बनाया चाइना किलर ‘अग्निबाण’, बीजिंग तक तबाही मचा सकती है W-99 मिसाइल, खुलासा

Published on

बीजिंग

दुनियाभर में दादागिरी दिखा रहे चीनी ड्रैगन की चौतरफा घेरेबंदी शुरू हो गई है। भारत के चीन की राजधानी बीजिंग तक मार करने वाली अग्नि-5 मिसाइल के रात के समय सफल परीक्षण के बाद अब खुलासा हुआ है कि ताइवान ने भी ऐसी ही ताकत जुटा ली है। ताइवान की सेना के शीर्ष रीसर्च यूनिट के पूर्व प्रमुख ने खुलासा किया है कि ताइवान ने जमीन पर हमला करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बना ली है जो 1 हजार किमी तक मार करने में सक्षम है। इस तरह से ताइवान की यह मिसाइल बीजिंग तक को तबाह कर सकती है।

ताइवान की हथियार बनाने वाली सरकारी कंपनी नैशनल चूंक शान इंस्‍टीट्यूट के रिटायर रियर ए‍डमिरल कूंग चिआ चेंग ने एक जीवनी में इस मिसाइल के बारे में खुलासा किया है। ताइवान की इस घरेलू क्रूज मिसाइल को यून फेंग प्रॉजेक्‍ट के तहत बनाया गया है और इसका कोड नेम W-99 है। यह मिसाइल मैक 3 की सुपरसोनिक गति से हमला करने में सक्षम है। यह दुश्‍मन के इलाके में घुसकर तबाही मचाने में सक्षम है। इस मिसाइल की रफ्तार इतनी ज्‍यादा है कि उसे इंटरसेप्‍ट करना आसान नहीं होगा।

ताइवानी मिसाइल का व्‍यापक पैमाने पर उत्‍पादन
कुंग ने कहा कि जब इस मिसाइल का विकास किया जा रहा था तब केवल अमेरिका और रूस के पास ऐसी घातक मिसाइल थी। इस मिसाइल का विकास ताइवान के पूर्व राष्‍ट्रपति ली तेंग हुई ने कराया है। कुंग ने कहा कि ताइवान की सेना ने तो एक बार पूरे प्रॉजेक्‍ट को छोड़ दिया था क्‍योंकि उसे यह भरोसा ही नहीं था कि इंस्‍टीट्यूट क्रूज मिसाइल बना सकता है। हालांकि ली के उत्‍तराध‍िकारी चेन शुई बियान ने अपने कार्यकाल में इंस्‍टीट्यूट का दौरा किया और इस प्रॉजेक्‍ट को मंजूरी दे दी।

कुंग के बारे में कहा जाता है कि वह पहले व्‍यक्ति थे जो इस घरेलू सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के विकास में शामिल थे और उन्‍होंने इसकी पुष्टि की है कि यह 1000 किमी तक मार कर सकती है। ताइवानी नेता यू सी कून ने भी एक ऑनलाइन भाषण में इसी तरह का दावा किया था। यू ने कहा, ‘ताइवान चीन पर हमला नहीं करेगा लेकिन चीन को ताइवान पर हमला करने से पहले यह ध्‍यान देना होगा कि ताइपे बीजिंग को निशाना बना सकता है। उन्‍होंने खुलासा किया कि इस मिसाइल का आधिकारिक रूप से अब व्‍यापक पैमाने पर उत्‍पादन शुरू हो गया है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...