28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, सीक्रेट कैमरा और अश्लील वीडियो... एक महिला संग पति...

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, सीक्रेट कैमरा और अश्लील वीडियो… एक महिला संग पति ने की ऐसी हरकत

Published on

ठाणे,

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में पति और पत्नी के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वो अपने प्रेमी के साथ अतरंग संबंध बना रही थी, तो उसके पति ने चुपके से उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय महिला ने बताया कि वो लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही है. लेकिन उसका पति पीछा नहीं छोड़ रहा है. उसकी शिकायत के आधार पर उसके अलग हुए पति पर बुधवार को भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत जासूसी, मानहानि और अन्य अपराधों के लिए केस दर्ज किया गया है. इस मामले की पुलिस जांच हो रही है.

मानपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके पति ने घर में जासूसी कैमरा लगाकर उसके प्रेमी के साथ उसके यौन कृत्य का वीडियो बनाया है. इतना ही नहीं उसने उसे बदनाम करने के लिए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली गई है. जांच के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी.”

बताते चलें कि इसी तरह का एक मामला जुलाई में मुंबई में सामने आया था. यहां एक शादीशुदा महिला का अपने ही पति के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पारिवारिक दोस्त को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि दोस्त ने न सिर्फ अश्लील वीडियो वायरल किया, बल्कि उसे ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार रुपए भी ले लिए.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम जोशुआ फ्रांसिस है. वो पीड़ित महिला और उसके पति का दोस्त है. बताया जा रहा है कि महिला का पति शराबी है. वो अपनी पत्नी के साथ अक्सर लड़ाई झगड़े करता रहता है. एक दिन उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए उसका वीडियो बना लिया. इसके बाद उसे अपने दोस्त फ्रांसिस को दे दिया. उसने वीडियो पोर्नोग्राफिक साइट पर अपलोड कर दिया.

कांदिवली के समता नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, अश्लील वीडियो को पोर्नोग्राफिक साइट पर अपलोड करने के बाद फ्रांसिस ने महिला को फोन करके इस बात की जानकारी दे दी. उसने वेबसाइट का वेब यूआरएल भी शेयर कर दिया. इसके बाद झूठी चिंता जताते हुए उसने उससे कहा कि उसका एक दोस्त विकास साइबर एक्सपर्ट है. वह उस अश्लील वीडियो को डिलीट कर सकता है.

इसके बाद उसने खुद को विकास बताते हुए महिला को व्हाट्सएप पर कॉल किया. उसने कहा कि वो वेबसाइट से कंटेंट डिलीट कर देगा, लेकिन इसके लिए उसे 50 हजार रुपए देने होंगे. पीड़िता पैसे देने के लिए राजी हो गई. लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं. फिर उसने पुलिस से संपर्क करके इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई थी.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...