28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यसुधाकर के बाद एक और RJD विधायक ने खोला मोर्चा, नीतीश-तेजस्वी कितनों...

सुधाकर के बाद एक और RJD विधायक ने खोला मोर्चा, नीतीश-तेजस्वी कितनों का मुंह बंद करेंगे?

Published on

पटना

नीतीश कुमार के नए गठबंधन में एक बार फिर से दरार दिखाई दे रही है। वैसे तो और राजद के एंग्री यंगमैन यानी सुधाकर सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पहले से ही मोर्चा खोले हुए हैं। अब राजद के एक और विधायक का बागी बयान सामने आया है। आरजेडी विधायक विजय कुमार मंडल ने भी सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को लेकर सवाल उठाया है। दरअसल, राजद विधायक विजय कुमार मंडल विधानसभा की कमिटी बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान जब राजद विधायक से यह पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार की समाधान यात्रा से जनता को कोई फायदा मिलेगा तो उन्होंने सीधे तौर पर इस पर सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को यूपीए सरकार और पूर्व की केंद्र सरकार के मंत्री रघुवंश सिंह के कामों का फायदा मिला है । उन्होंने नीतीश कुमार के विकास के कामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 17 साल में बिहार का क्या विकास हुआ है ये सभी जानते है।

समाधान यात्रा से किसी का भला हो जाए तो हम खुश होंगे- आरजेडी विधायक
आरजेडी विधायक विजय कुमार सिन्हा ने सुधाकर सिंह की तरह ही महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार पर सवाल उठा दिया है। उन्होंने तेजस्वी यादव के आगाह करने के बावजूद ऐसा बयान दिया है। बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने यह बात कही थी कि महागठबंधन के साथी दलों पर बोलने का अधिकार केवल लालू प्रसाद यादव और उनका है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए फैसले के बावजूद आरजेडी के कई नेता जेडीयू के खिलाफ बागी हैं। विजय कुमार मंडल ने कहा कि इस समाधान यात्रा से अगर किसान का भला हो जाय तो हम सब खुश होंगे। मंडल ने कहा कि ब्लॉक से लेकर सचिवालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है लेकिन सरकार समाधान खोज रही हैं।

जीवेश मिश्रा ने JDU- RJD की नूरा कुश्ती पर लगाए ठहाके
वही बीजेपी के पूर्व श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने आरजेडी और जेडीयू के गठबंधन में जारी नूरा कुश्ती पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ‘ये गठबंधन बेमेल है।’ विजय कुमार मंडल के सवाल उठाने पर ठहाका लगाते हुए जीवेश मिश्र ने कहा कि अब यह सवाल तो उनके गठबंधन के लोग ही उठा रहे हैं। जब बीजेपी यह सवाल उठा रही थी तो विपक्ष में बैठे होने के नाते हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। अब आरजेडी के लोग गठबंधन में रहकर नीतीश कुमार पर सवाल उठा रहे हैं।

Latest articles

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...