13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने फिर दी धमकी, कहा - 'झुकेगा...

पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने फिर दी धमकी, कहा – ‘झुकेगा नहीं पाकिस्तान, हमने आपके कितने राफेल…’

Published on

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तान सुधरने को तैयार नहीं है. पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर भारत को कई बार गीदड़भभकी दे चुके हैं. अब उन्होंने सिंधु जल संधि के मसले पर प्रतिक्रिया दी है. मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान पानी के मुद्दे पर किसी तरह से समझौता नहीं करेगा. मुनीर ने झूठा दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने भारत के छह एयरक्राफ्ट गिरा दिए थे. आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारत की सरपरस्ती नहीं स्वीकार करेगा.

पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर की दुखती नब्ज फिर उजागर हुई, मुनीर ने कहा कि इस्लामाबाद पानी के मसले पर कभी समझौता नहीं करेगा, क्योंकि यह देश के 24 करोड़ लोगों के मूल अधिकारों से जुड़ा हुआ है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान की छपटाहट की ओर इशारा करते हुए कहा था कि पाक से सिर्फ पीओके पर बात होगी, लेकिन आपको पता है कि वो किस मुद्दे (सिंधु जल समझौता) पर बात करना चाहता है.

भारत ने रोका पानी तो पाकिस्तान की बढ़ी बेचैनी
मुनीर ने आदतन भारत पर आतंकवाद फैलाने का झूठा आरोप भी लगाया. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ जल सिंधु जल समझौता तोड़ दिया था. इसके बाद से पाकिस्तान की बेचैनी और बढ़ गई. अगर भारत ने पानी को रोके रखा तो पाकिस्तान को भयंकर दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. उसके अधिकतर हिस्से में पानी की समस्या है. गर्मी में पाक जल संकट से जूझ रहा है.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मुनीर ने फिर बोला बड़ा झूठ
मुनीर ने भारत को लेकर एक और बड़ा झूठ बोला. उन्होंने कहा, ”पाकिस्तान ने तनाव की स्थिति के दौरान भारत के छह लड़ाकू विमानों, जिनमें तीन राफेल शामिल थे, और दर्जनों ड्रोनों को गिराया. कम से कम 87 घंटों के बाद, दोनों परमाणु हथियारों से लैस देशों के बीच युद्ध 10 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा संघर्ष विराम की घोषणा के बाद समाप्त हुआ.”फील्ड मार्शल मुनीर ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान कश्मीर विवाद पर कभी भी समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि भारत को यह समझना होगा कि पाकिस्तान न तो कश्मीर को भूलेगा और न ही इसे छोड़ेगा.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...