8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराजनीतिश्रीनगर में 30 जनवरी को होगा भारत जोड़ो यात्रा का समापन, खड़गे...

श्रीनगर में 30 जनवरी को होगा भारत जोड़ो यात्रा का समापन, खड़गे ने 21 पार्टियों को भेजा न्योता

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 21 समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के अध्यक्षों को 30 जनवरी को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में राहुल गांधी के साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक और उमर अबदुल्लाह, RJD से तेजस्वी और लालू यादव को न्योता दिया गया है. वहीं कांग्रेस ने शरद यादव को भी अलग से न्योता दिया है.

ऐसे 21 दलों का नाम सामने आया है जिन्हें कि कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. कांग्रेस ने TMC, JDU, शिवसेना, TDP, नेशनल कॉन्फ्रेंस को आमंत्रित किया है. साथ ही कांग्रेस ने सपा, बसपा, DMK, भाकपा, CPM, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, पीडीपी, राकांपा, एमडीएमके, विदुथलाई चिरुथिगाल काची पार्टी (vCK), IUML, KSM, RSP को न्योता भेजा गया है.

अब तक इतने राज्यों को किया कवर
7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी. यह यात्रा 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में समाप्त होगी. श्रीनगर में यात्रा के समापन पर राहुल गांधी तिरंगा भी फहराएंगे. यह यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों से होकर गुजरी है और फिलहाल पंजाब में है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब तक 3,300 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुकी है और यात्रा होने तक कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

खड़गे ने दोहराया यात्रा का मकसद
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर खड़गे का कहना है कि आज भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है. इस समय जब संसद और मीडिया में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है, यात्रा लाखों लोगों से सीधे जुड़ रही है.

लोगों से जुड़ाव यात्रा की उपलब्धि’
खड़गे के मुताबिक यात्रा के जरिए हमने अपने राष्ट्र को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दों – मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, सामाजिक विभाजन, लोकतांत्रिक संस्थानों के कमजोर होने और हमारी सीमाओं पर खतरे पर चर्चा की है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि समाज के सभी वर्गों ने इस यात्रा में भाग लिया है और अपनी समस्याओं को साझा किया है. भारत जोड़ो यात्रा के जरिए लोगों के साथ सीधी बातचीत कांग्रेस के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...