33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़विश्व हिंदी दिवस पर बीएचईएल में काव्य गोष्ठी का आयोजन

विश्व हिंदी दिवस पर बीएचईएल में काव्य गोष्ठी का आयोजन

Published on

हरिद्वार

राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बीएचईएल, हरिद्वार के तत्वावधान में राजभाषा विभाग द्वारा विश्व हिंदी दिवस-2023 धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर बीएचईएल में प्रभागीय काव्य गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें महाप्रबन्धक (डब्ल्यूईएंडएस, टीबीएम, एसएंडओएम) नवीन कौल ने सभी रचनाकारों को सम्मानित किया । इससे पहले महाप्रबन्धक (वाणिज्य, ईसीएंडपी, एसएएस) सुनील कुमार सोमानी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर गोष्ठी का शुभारम्भ किया । अपने सम्बोधन में श्री कौल ने सभी रचनाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन, कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं ।

श्री सोमानी ने कहा कि हमारे कर्मचारी हर क्षेत्र में निपुण हैं और अपनी प्रतिभा से कंपनी की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं । इससे पहले उप महाप्रबंधक (राजभाषा) हरीश सिंह बगवार ने सभी लोगों का स्वागत किया । गोष्ठी में प्रभाग के रचनाकारों महेंद्र कुमार, संजीव कुमार, दिनेश कुमार चौहान, दीन दयाल, दीपक कुमार पांडेय, विजय कुमार सिंह, प्रमोद नौटियाल, मंजु शुक्ला, आशुतोष कुमार शुक्ला, ब्रह्म शंकर गुप्ता, संजय बिष्ट, अंकित गुप्ता, शिवनाथ तिवारी, अमित कुमार राम, सोनेश्वर कुमार सोना, भूदत्त शर्मा तथा सुभाष मलिक सहित कुल 22 रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से श्रौताओं को मन मोह लिया ।

कार्यक्रम के समापन पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अगस्टिन खाखा ने सभी का धन्यवाद किया । इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पीके श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, विभागीय राजभाषा समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा राजभाषा विभाग के सदस्य आदि मौजूद थे ।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...