11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यहुस्न और ब्लैकमेलिंग का जाल, बरेली में हनी ट्रैप गैंग का खुलासा,...

हुस्न और ब्लैकमेलिंग का जाल, बरेली में हनी ट्रैप गैंग का खुलासा, दो महिला समेत युवक गिरफ्तार

Published on

बरेली,

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में दो महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इनके पास से एक पुलिस की वर्दी, कारतूस, तमंचा, तीन मोबाइल फोन व अपराध में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है.

क्षेत्र-तृतीय की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनीता चौहान ने बताया कि रविवार को इज्जत नगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर निवासी अतुल कुमार मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी बब्बू,अलीशा और गुड़िया उर्फ नेहा ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर जबरन उनके खाते से 25 हजार रुपये अलीशा के खाते में डलवाए.

फर्जी दरोगा बनकर करता था ब्लैकमेल
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनका गैंग शाहजहांपुर से एक्टिव है. महिला सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क करती है. फिर मीठी-मीठी बातों में फंसाकर अपने किराए के मकान पर बुलाकर उन्हें हनीट्रैप के जाल में फंसाती है. इसके बाद गैंग का एक युवक फर्जी दारोगा बन ब्लैकमेल कर युवकों से रुपये ऐंठने का काम शुरू करता.

कई पुलिसकर्मी भी इस गैंग के जाल में फंस चुके हैं
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इस गैंग के झांसे में अब तक कई पुलिस वाले भी फांस चुके हैं. उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनसे रुपये भी वसूले जा चुके हैं. जैसे ही कोई शिकायत करने की बात करता, तो महिलाएं दुष्कर्म के मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी देने लगती. जिसकी वजह से डर जाते और उन्हें रुपये दे देते.

वहीं दूसरी ओर पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह में शामिल अलीशा नाम की अभियुक्त तीन शादी पहले ही कर चुकी है और तीनों पतियों को छोड़ चुकी है जबकि दूसरी युवती जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसका नाम गुड़िया है वह भी अपने पति को छोड़कर अकेले ही रह रही थी और गैंग में शामिल होकर लोगों को फंसाती थी यह महिलाएं इस गैग के प्रमुख बब्बू के कहने पर ही लोगों को अपने शिकार में फंसाती थी.

पुलिस कर रही है गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश
बताया जा रहा है अलीशा ने साल 2018 में शाहजहांपुर के एक भट्ठा मालिक को फंसाया था. इसका मामला शाहजहांपुर में मुकदमा पंजीकृत है अब तक इनके ऊपर कई थानों में अलग-अलग धाराओं में मुकदमे पंजीकृत है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि इनका नेटवर्क कहां-कहां और कितने जिलों में फैला हुआ है.

कई उद्योगपति भी हो चुके हैं शिकार
बीते वर्ष भी कई ऐसे मामले सामने आए जिसमें कई पुलिसकर्मी उद्योगपति भी हनी ट्रैप का शिकार हो चुके हैं बरेली में भी कई पुलिस कर्मी इस गिरोह का शिकार हो चुके हैं शिकायत के बाद जब पुलिस अधिकारी ने जांच कराई तो कई चुकाने वाले मामले भी सामने आए जिसका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा है.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...