13 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeमिडिल क्लास की इनकम टैक्स की टेंशन खत्म, पीएम मोदी ने मांगी...

मिडिल क्लास की इनकम टैक्स की टेंशन खत्म, पीएम मोदी ने मांगी लक्ष्मी की कृपा , निर्मला ताई ने खोला खजाना

Published on

नई दिल्ली:

बजट सत्र से पहले महामहिम राष्ट्रपति और पीएम नरेंद्र मोदी ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलने के संकेत दिए थे। जब पीएम मोदी ने लक्ष्मी की कृपा की बात कही थी, तब यह उम्मीद जताई जा रही थी कि इनकम टैक्स में कुछ राहत मिल सकती है। मगर निर्मला सीतारमण ने नई टैक्स प्रणाली में 12 लाख तक के आय वाले मिडिल क्लास को टैक्स फ्री कर दिया। बजट से पहले ऐसी छूट की उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

पुराने टैक्स प्रणाली की विदाई तय
माना जा रहा है कि इस नए प्रस्ताव से पुरानी टैक्स प्रणाली की विदाई तय हो गई है। पुराने टैक्स प्रणाली में टैक्स में छूट के लिए इंश्योरेंस, फीस, मेडिकल क्लेम, इलाज आदि के कागजात जमा करने पड़ते थे। अब कोई नए टैक्स प्रणाली को चुनता है तो 12 लाख रुपये तक के लिए एक रुपया भी टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा 75 हजार का अंतरिम छूट भी जारी रहेगी। यानी किसी की इनकम 12 लाख 75 हजार तक की इनकम है तो टैक्स से मुक्ति मिल जाएगी।

12 लाख से अधिक इनकम पर कितना लगेगा टैक्स
0-4 लाख- कोई टैक्स नहीं
4-8 लाख – 5 प्रतिशत
8-12 लाख- 10 प्रतिशत
12- 16 लाख- 15 प्रतिशत
16- 20 लाख – 20 प्रतिशत
20 -24 लाख- 25 प्रतिशत
24-30 लाख – 30 प्रतिशत

गरीबों की मुफ्त स्कीम पर दुखी नहीं होगा मिडिल क्लास
इस कर प्रस्ताव ने मिडिल क्लास की मन की मुराद पूरी कर दी है। निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि 12 लाख की आय वाले (विशिष्ट आय दर को छोड़कर) करदाताओं के लिए कोई इनकम टैक्स देय नहीं होगा। दिल्ली चुनाव में भी जब फ्री की योजनाओं की घोषणा हो रही थी, तब मध्यम वर्ग मन मसोस रहा था। माना जा रहा था कि उनकी इनकम टैक्स की रकम से ही सरकार मुफ्त की रेवड़ी बांट रही है। बीजेपी की घोषणाओं पर अरविंद केजरीवाल ने भी सवाल उठाए थे। अब 12 लाख तक ‘कोई टैक्स नही’ के प्रस्ताव ने सभी सवालों का जवाब दे दिया है।

करीब 2 करोड़ करदाता टैक्स से मुक्त
2023-24 में भारत में सिर्फ 6.68 प्रतिशत लोग इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है। इनमें 31 फीसदी मिडिल क्लास करीब 2 करोड़ टैक्सपेयर माने जाते हैं। 12 लाख की रियायत से इस आबादी को बड़ा फायदा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...