19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिंदू मां का दूध पीता है बच्चा... दो दिन में कैसे बनेगा...

हिंदू मां का दूध पीता है बच्चा… दो दिन में कैसे बनेगा मुसलमान? पाक असेंबली में गूंजी आवाज

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में हिंदू और सिख जैसे अल्पसंख्यकों की स्थिति बेहद दयनीय है। क्या पुरुष, क्या महिला, कट्टरपंथी निशाना बनाने से पहले न उम्र देखते हैं और न जेंडर। पुरुषों को ईशनिंदा की आड़ में मौत के घाट उतार दिया जाता और महिलाओं, बच्चियों को अगवा कर उनका जबरन धर्मांतरण करवा दिया जाता। पाकिस्तान का एक वीडियो चरमपंथी मुल्क में हिंदू, सिख बच्चियों की स्थिति उजागर करता है। हालांकि यह वीडियो पुराना है लेकिन विभाजन के बाद से ही पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की आबादी लगातार कम हुई है।

वीडियो को मेजर सुरेंद्र पूनिया ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में पंजाब विधानसभा में पीएमएल-एन के नेता तारिक मसीह गिल मुल्क में अल्पसंख्यकों और खासकर बच्चियों की दुर्दशा पर भाषण देते नजर आ रहे हैं। वह अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहते हैं कि ‘हम पर बड़ा जुल्म हआ है, अब हम पर रहम किया जाए।’ गौर करने वाली बात यह है कि वक्ता हिंदू नहीं हैं बल्कि वह क्रिश्चियन हैं और गैर-मुस्लिम के लिए असेंबली की रिजर्व 8 सीटों में से एक का प्रतिनिधित्व करते हैं।

‘डंडा दिखाकर कबूल करवाया इस्लाम’
अपने भाषण में गिल कहते हैं, ‘जनाब स्पीकर, बड़े दुख के साथ यह बात करना चाहता हूं। बहुत समान अधिकार मिल चुके हैं हमें 75 साल में। एक हमें बड़ा समान अधिकार मिला कि हमारी 15 साल से कम उम्र की बच्चियों को इस्लाम कबूल करवाया जाता है। बड़े समान अधिकार हैं जनाब… 12 साल की बच्ची को, पिछले हफ्ते डंडे के जोर पर इस्लाम कबूल करवाया गया। जब मैं थाने पहुंचा तो डीएसपी साहब मुझसे कहने लगे कि इसने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया है।’

‘दो दिन में कैसे बन जाएगा मुसलमान?’
उन्होंने कहा, ‘एक बच्चा ईसाई, हिंदू या सिख समुदाय में पैदा होता है। उसने अपनी ईसाई, हिंदू या सिख मां का दूध पिया है। उसने बचपन से लेकर जवानी तक अपने धर्म की शिक्षा ली है। उसे न कलमा आता है, न हदीस आती है, न कुरान की आयतें भी नहीं आतीं, वह कैसे दो दिन में मुसलमान बन जाएगा। यह बात मुझे आज तक समझ नहीं आई। मैंने डीएसपी से कहा कि इससे कहें कि मुझे कलमा सुना दें, अगर यह सुना देगी तो मैं मान जाऊंगा। जनाब, 18 साल से पहले तो ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र भी नहीं बनता तो यह इतना बड़ा सर्टिफिकेट न दिया जाए, मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं। हम पर बड़ा जुल्म हुआ है, हम पर तरस खाया जाए।’

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...