21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया के सबसे ताकतवर विमान को हेलीकॉप्टर से क्यों लटकाया गया, F-35...

दुनिया के सबसे ताकतवर विमान को हेलीकॉप्टर से क्यों लटकाया गया, F-35 का ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा

Published on

वॉशिंगटन

दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान एफ-35 का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एफ-35 को अमेरिकी वायु सेना के एक हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर से लटकाकर एक जगह से दूसरी जगह पर लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एफ-35 रस्सी के सहारे सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर हवा में लटका दिखाई देता है। इस वीडियो को एफ-35 को लटकाने वाले हेलीकॉप्टर को बनाने वाली कंपनी सिकोरस्की ने शेयर किया है। एफ-35 दुनिया का सबसे अत्याधुनिक और शक्तिशाली लड़ाकू विमान माना जाता है। इसका एक इंजन ही इतनी ताकत पैदा करता है, जितना कई देशों के डबल इंजन वाले लड़ाकू विमान नहीं कर पाते। ऐसे में एफ-35 को हेलीकॉप्टर से लटकाकर लेकर जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

सिकोरस्की ने वीडियो शेयर कर क्या बताया
अमेरिकी एविएशन निर्माता कंपनी सिकोरस्की ने वीडियो शेयर कर कहा कि यूएस मरीन किसी भी चीज को मूव कर सकता है। इसे साबित करने और अभ्यास करने के लिए नेवल एयर स्टेशन पटक्सेंट रिवर पर मरीन ने अमेरिकी सेना के सबसे शक्तिशाली हेलीकॉप्टर CH-53K के साथ अमेरिकी नौसेना के पहले सेवानिवृत्त F-35C प्रोटोटाइप को उठा लिया।

रिटायर हो चुका था यह F-35C
CH-53K हेलीकॉप्टर ने जिस F-35C लड़ाकू विमान को उठाया, वह सर्विस से रिटायर हो चुका था। यह लड़ाकू विमान एफ-35 का प्रोटोटाइप था, जिसे शुरुआती दिनों में बनाया गया था। प्रोटोटाइप को टेस्टिंग के लिए बनाया जाता है। इसके बाद जरूरत के हिसाब से विमान में बदलाव किया जाता है। बाद में फाइनल अप्रूवल मिलने के बाद ही विमान का मॉस प्रोडक्शन शुरू किया जाता है।

सिकोरस्की सीएच-53के हेलीकॉप्टर को जानें
सिकोरस्की सीएच-53के किंग स्टैलियन (सिकोरस्की एस-95) सिकोरस्की एयरक्राफ्ट का डिजाइन और निर्मित किया गया एक हैवी लिफ्ट कार्गो हेलीकॉप्टर है। यह अमेरिकी सेना का सबसे बड़ा और भारी हेलीकॉप्टर है। यह किंग स्टैलियन हेलीकॉप्टरों की लंबे समय तक चलने वाली CH-53 सीरीज का हेलीकॉप्टर है। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल युनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स करती है। इस हेलीकॉप्टर को 22 अप्रैल 2022 को अमेरिकी सेना में शामिल किया गया था। अभी तक इसके 18 यूनिट का निर्माण किया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...