24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यबर्फ से खेलते राहुल-प्रियंका की तस्वीर, भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन...

बर्फ से खेलते राहुल-प्रियंका की तस्वीर, भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन कश्मीर में ऐसा दिखा नजारा

Published on

श्रीनगर,

राहुल गांधी के नेतत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन है. सोमवार को श्रीनगर में जमकर बर्फबारी हुई. इस दौरान दिलचस्प नजारा देखने को मिला. राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ बर्फ में खेलते नजर आए. इस दौरान प्रियंका गांधी ने भी बर्फबारी का लुफ्त उठाया.

तिरंगा फहराकर होगा यात्रा का समापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को श्रीनगर में कांग्रेस दफ्तर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. वे इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा स्मारक का अनावरण करेंगे. इस दौरान कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. इसी के साथ यात्रा का समापन हो जाएगा. इसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा भी होगी, जिसके लिए कांग्रेस की ओर से करीब दो दर्जन विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है.

4080 KM की यात्रा की
राहुल गांधी के नेतत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 30 जनवरी सोमवार को समापन है. तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा 145 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4080 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंची. जहां राहुल गांधी ने रविवार को ऐतिहासिक लाल चौक जाकर तिरंगा फहराया और कहा कि भारत से किया गया वादा पूरा हो गया है. उन्होंने यात्रा को अपने जीवन का सबसे गहरा और सुंदर अनुभव बताया.

राहुल गांधी ने यात्रा को लेकर कहा कि मैं लाखों लोगों से मिला, उनसे बात की. मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं इसका अनुभव आपको बता सकूं. इस यात्रा का उद्देश्य देश को एक करना था. यह यात्रा देशभर में फैली हिंसा और नफरत के खिलाफ थी. हमें इसके प्रति लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली. हमें भारत के लोगों का लचीलापन, उनकी ताकत, प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिली.

145 दिन की यात्रा में 12 जनसभाएं
राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक बैठकों, 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरी है. अब सोमवार को श्रीनगर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भारत जोड़ो यात्रा स्मारक का अनावरण करेंगे. इसी के साथ यात्रा खत्म हो जाएगी.

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...