होली पर रामचरित मानस की प्रतियां जला दो… विवादित बयान देने वाले सपा नेता गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर

रामचरित मानस को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती देर रात सपा नेता लालजी पटेल को उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस मामले को लेकर लालजी पटेल के खिलाफ टांडा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।

सपा के पूर्व जिला सचिव लालजी पटेल ने तीन दिन पूर्व रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया था।लालजी पटेल ने स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थन में बोलते हुए कहा था कि राम चरित मानस कोई धार्मिक पुस्तक नही है इसे तो तुलसी दास ने अपनी प्रसिद्धि के लिए लिखा था। सनातन धर्म कई हजार वर्ष पुराना है और ये पुस्तक पांच सौ साल पुरानी है तो ये सनातन धर्म का ग्रन्थ कैसे हुआ। यह समाज को बांटने वाली पुस्तक है जो पिछड़ा और दलित को अपमानित करती है।

‘होली पर राम चरित मानस की प्रतियां जलाएंगे’
लालजी पटेल ने कहा कि मैं पूरे देश के पिछड़े और दलित समाज के लोगों से अपील करता हूं कि जिस तरीके से गौतम बुद्ध की पुस्तक को मनुवादियों जलाया था। वैसे ही इस होली पर राम चरित मानस की प्रतियां जलाएंगे।

लालजी पटेल गिरफ्तार
सपा नेता का बयान वायरल होने के बाद पुलिस ने लालजी पटेल के विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अजित कुमार सिन्हा ने बताया कि रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर लालजी पटेल को गिरफ्तार किया गया है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …