9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराजनीतिप्रस्तावित थल सेना भवन निर्माण की बड़ी बाधा हुई दूर, वृक्षारोपण और...

प्रस्तावित थल सेना भवन निर्माण की बड़ी बाधा हुई दूर, वृक्षारोपण और पेड़ों की कटाई को मिली मंजूरी

Published on

नई दिल्ली

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली छावनी क्षेत्र में प्रस्तावित थल सेना भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की खातिर वृक्षारोपण और पेड़ों की कटाई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सरकार ने प्रतिपूरक वृक्षारोपण को अनिवार्य कर दिया है जिसके तहत इमारत और इसके परिसर से हटाए गए पेड़ों की संख्या के 10 गुना पौधे लगाए जाएंगे।

5790 नए पौधे लगाए जाएंगे
अधिकारी ने कहा कि इस प्रस्ताव के तहत कुल 5790 नये पौधे लगाए जाएंगे जिसे दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फरवरी 2020 में थल सेना भवन का शिलान्यास किया था। इस सात मंजिला कॉम्पलेक्स का डिजाइन ‘उगते सूर्य की तरह’ होगा और इसका विस्तार करीब 39 एकड़ भूमि पर होगा।

5 साल में बन कर होगा तैयार
सेना के अधिकारियों के मुताबिक इसमें कुल 6014 ऑफिस बनाए जाने हैं। इसमें 1684 मिलिट्री और सिविलियन ऑफिसर होंगे। इसके अलावा 4330 सब स्टाफ होगा। साल 2020 में शिलान्यास के समय बताया गया था कि ये भवन करीब 5 साल में बनकर तैयार होगा। इस भवन की वजह से करीब 2 लाख घंटे का स्किल्ड और अस्किल्ड काम पैदा होने की बात भी कही गई थी। इसके अलावा युवाओं के लिए नौकरी के नए अवसर पैदा होने का जिक्र था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...