24.6 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयरूस की ओर 80 साल बाद फिर बढ़ रहे जर्मन टैंक... पुतिन...

रूस की ओर 80 साल बाद फिर बढ़ रहे जर्मन टैंक… पुतिन बोले- यूक्रेन युद्ध हिटलर के खिलाफ जंग जैसा!

Published on

मॉस्को

स्टेलिनग्राद की लड़ाई की समाप्ति के 80 साल पूरे होने के मौके पर अपने भाषण में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर अपने देश के आक्रमण की तुलना नाजी जर्मनी के खिलाफ लड़ाई से की। स्टेलिनग्राद की लड़ाई 23 अगस्त, 1942 से 2 फरवरी, 1943 के बीच लड़ी गई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई यह सबसे घातक लड़ाई थी। इसमें एक अनुमान के मुताबिक दो मिलियन यानी 20 लाख लोग मारे गए थे। युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी और उसके सहयोगियों ने स्टेलिनग्राद शहर के नियंत्रण के लिए सोवियत संघ से असफल लड़ाई लड़ी, जिसे बाद में वोल्गोग्राड नाम दिया गया।

सोवियत सेना ने लगभग 91,000 जर्मन सैनिकों को पकड़ लिया, जो युद्ध का एक प्रमुख मोड़ था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को वोल्गोग्राड में एक कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है, क्योंकि जर्मनी ने यूक्रेन में टैंक भेजने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘यह अविश्वसनीय, लेकिन सच है, हमें फिर से जर्मन लेपर्ड टैंकों से खतरा है।’ गौरतलब है कि जर्मनी यूक्रेन को 14 लेपर्ड-2 टैंक भेजने पर सहमत हो गया है।

‘रूस से भिड़ने वालों नहीं ताकत का अंदाजा’
पुतिन ने यह भी संकेत दिया कि वह पारंपरिक हथियारों से आगे बढ़ने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘जो लोग युद्ध के मैदान में रूस को हराने की उम्मीद करते हैं, वे नहीं समझते हैं। ऐसा लगता है कि रूस के साथ एक आधुनिक युद्ध उनके लिए बहुत अलग होगा। हम अपने टैंकों को उनकी सीमाओं पर नहीं भेज रहे हैं, लेकिन हमारे पास जवाब देने के साधन हैं। यह बख्तरबंद हार्डवेयर के उपयोग तक सीमित नहीं होगा। सभी को यह समझना चाहिए।’

‘हमारी सुरक्षा के लिए खतरा नाजीवादी विचारधारा’
रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर अपना आक्रमण शुरू किया था। पुतिन ने चल रहे युद्ध को राष्ट्रवादियों और नाजियों के खिलाफ लड़ाई के रूप में पेश करने की मांग की है। बीबीसी ने रूसी राष्ट्रपति के हवाले से कहा, ‘अब दुर्भाग्य से, हम देखते हैं कि नाजीवाद की विचारधारा, जो पहले से ही अपने आधुनिक रूप में है, अपनी आधुनिक अभिव्यक्ति में, फिर से हमारे देश की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा पैदा करती है।’ उन्होंने कहा कि हमें सामूहिक पश्चिम की आक्रामकता को पीछे हटाना होगा।

Latest articles

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

More like this

Adani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी...

Trump Terminates Trade With Canada: सभी व्यापारिक संबंध तुरंत ख़त्म डिजिटल सर्विस टैक्स बना वजह

Trump Terminates Trade With Canada: सभी व्यापारिक संबंध तुरंत ख़त्म डिजिटल सर्विस टैक्स बना...

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा

इज़राइल-ईरान युद्ध ख़त्म ट्रंप की चेतावनी परमाणु हथियार बनाए तो अंजाम होगा बुरा,पिछले 12...