3.4 C
London
Friday, December 5, 2025
Homeराज्यUP विधानसभा में Shivpal Yadav का कद बढ़ाने की तैयारी, आगे की...

UP विधानसभा में Shivpal Yadav का कद बढ़ाने की तैयारी, आगे की सीट पर बैठे आएंगे नजर

Published on

लखनऊ

यूपी विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार सदन में रामचरितमानस विवाद और जाति जनगणना के मुद्दे पर जमकर हंगामा होने के आसार हैं। इस बीच, सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी उपचुनाव में बड़ी जीत दिलाने वाले चाचा शिवपाल यादव का कद बढ़ाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इस बार शिवपाल यादव विधानसभा में आगे की सीट पर नजर आएंगे। सपा उनको पहले ही पार्टी महासचिव बना चुकी है।

दरअसल, मंगलवार शाम अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत चली। बताया जा रहा है कि इस दौरान शिवपाल यादव के साथियों को सपा संगठन में समायोजित करने के मुद्दे पर भी बातचीत हुई। शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को सपा में समायोजित करने की मांग की थी। इस पर अखिलेश ने अपनी सहमति जता दी है।

सपा प्रदेश कार्यकारिणी में हो सकता है आदित्‍य यादव का नाम
बताया यह भी जा रहा है कि जल्‍द ही सपा की प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्‍ट भी जारी हो सकती है। इसमें शिवपाल यादव के पुत्र आदित्‍य यादव का नाम शामिल हो सकता है। दरअसल राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्‍ट जारी होने के बाद से ही आदित्‍य यादव के नाम को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में जहां शिवपाल यादव को राष्‍ट्रीय महासचिव बनाया गया वहीं तेज प्रताप यादव, धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव को सदस्‍य के तौर पर जगह दी गई है।

Latest articles

भेल ट्रेड यूनियन नेता स्व. आरडी त्रिपाठी के पुण्यतिथि पर विशेष—राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन नेता के रूप में बनाई पहचान,श्रमिकों के हितों के लिये लड़ी...

केसी दुबे,भोपाल ।हेवी इलेक्ट्रिकल मजदूर ट्रेड यूनियन (हेम्टू) इंटक  के राष्ट्रीय नेता स्व.आरडी त्रिपाठी...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...

राज्यपाल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील को श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में जननायक एवं महान...

श्रमोदय हॉस्टल से आधी रात को भाग निकले दो किशोर छात्र

भोपाल।राजधानी के रतीबड़ क्षेत्र स्थित श्रमोदय विद्यालय के हॉस्टल से देर रात दो नाबालिग...

More like this

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...

लालच देकर छात्राओं के साथ मुस्लिम युवक ने की छेड़छाड़

गंजबासौदा ।गंजबासौदा क्षेत्र के हाईवे मार्ग स्थित ग्राम कस्बा बागरोद के हाट बाजार में...

साढ़े ग्यारह माह में 4.60 करोड़ का अवैध मादक पदार्थ जब्त

इंदौर।मध्यप्रदेश में पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर लगातार...