17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालजन-कल्याण के प्रयासों में सक्रिय सहभागिता करें, निगम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

जन-कल्याण के प्रयासों में सक्रिय सहभागिता करें, निगम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

Published on

भोपाल :

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि निगम मंडल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रदेश में चल रही विकास यात्रा से जुड़ कर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलवाने और उन्हें जागरूक बनाने के प्रयासों में सहभागिता करें। प्रदेश में लाड़ली बहना योजना से समाज में महिलाओं के बड़े वर्ग को आर्थिक सहयोग की पहल की गई है। विभिन्न वगों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, सहरिया और भारिया के लोगों को प्रतिमाह सहायता देने की शुरूआत की गई है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और बेटियों को उच्च शिक्षा में सहयोग भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में निगम मण्डल के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ बैठक में उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में विकास और हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिल रहा है। मंत्री, सांसद, विधायक यात्राओं में भागीदारी कर रहे हैं। निगम मण्डल के पदाधिकारी भी जनता के हित में भागीदारी सुनिश्चित कर इन प्रयासों को सफल बनाएँ। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान का निगम अध्यक्ष और उपाध्यक्षों ने प्रतीक-चिन्ह, गणेश प्रतिमा और कलाकृतियाँ भेंट कर बैठक आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। तीर्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री माखन सिंह, गोपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद सहित अनेक निगम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उपस्थित थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...