18.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराज्यअखिलेश ने बताया लोकसभा चुनाव का प्लान, केशव को बताया योगी का...

अखिलेश ने बताया लोकसभा चुनाव का प्लान, केशव को बताया योगी का असिस्टेंट

Published on

गाज़ीपुर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गाजीपुर में इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाश यादव की मूर्ति का अनावरण किया अखिलेश यादव ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में बड़ी घोषणा की। अखिलेश ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी अब आगे किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। अब तक जिन दलों के साथ समाजवादी पार्टी है उन्हीं को साथ लेकर 2024 का चुनाव लड़ेगी।

अखिलेश यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि 2024 में वह अब किसी तरीके से कोई भी नया राजनीतिक प्रयोग नहीं करने वाले हैं। अब तक जिन दलों का उन्हें समर्थन हासिल है उन्हीं को साथ रखते हुए 2024 का चुनाव लड़ेंगे।

मेरे ऊपर नहीं कोई मुकदमा-अखिलेश
केशव प्रसाद मौर्य की ओर से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपराधी, गुंडा कहे जाने के सवाल पर अखिलेश ने पलटवार किया। अखिलेश ने कहा मीडिया से बेहतर यह कौन समझेगा कि गुंडा कौन है? अखिलेश यादव ने कहा कि उनके ऊपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। बीजेपी पर आगे हमलावर होते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि उनके खुद के ऊपर अपराधिक मुकदमे थे, उन मुकदमों को कुछ सालों पहले वापस लिया गया है।

‘मुख्यमंत्री को अस्सिटेंट की जरूरत थी’
अखिलेश यादव ने कहा कि वह डिप्टी सीएम इसलिए बने हैं कि मुख्यमंत्री को अस्सिटेंट की आवश्यकता थी। सियासत करने के लिए यूपी में पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को डिप्टी सीएम बनाया गया है। बीजेपी में जो भी पिछड़ा वर्ग का व्यक्ति चला जाता है। उसकी आत्मा मर जाती है। केशव प्रसाद मौर्य चाहते हैं कि विषय से अलग मुद्दों पर चर्चा हो, इसलिए वह विवादित बयान दे रहे है। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना की मांग कर रही है और आबादी के अनुपात में सभी को हक और सम्मान मिले।

काऊ हग डे पर कसा तंज
बीजेपी की ओर से 14 फरवरी को काऊ हग डे मनाए जाने के ऊपर अखिलेश यादव ने सियासी तंग किया। गले मिलने और स्पर्श करने को लेकर 14 फरवरी को स्पर्श दिवस के तौर पर भी मनाया जा सकता था। गाय को स्पर्श करने का दिवस भी कहा जा सकता था। हग दिवस कहां जा रहा है यह उनकी समझ से परे है।

अखिलेश यादव ने गंगा नदी को केंद्र में रखते हुए नदियों की साफ-सफाई पर भी तंज किया। अखिलेश ने कहा कि गंगा नदी पूरी तरीके से प्रदूषित हो चुकी है। गोमती नदी प्रदूषण की वजह से काले पानी वाली नदी में तब्दील हो गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी कुछ मुद्दों पर सामने नहीं आना चाहती है। समाजवादी पार्टी लगातार काम करती रहेगी और उम्मीद है कि गाजीपुर में जिस तरीके से 2019 में लोकसभा जीते थे ।यूपी में उससे बेहतर परिणाम 2024 में आएगा।

Latest articles

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...