14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedबस एक गलती! अडानी को 10 दिन लगे, इस कंपनी ने एक...

बस एक गलती! अडानी को 10 दिन लगे, इस कंपनी ने एक दिन में गंवा दिए 100 अरब डॉलर

Published on

नई दिल्ली

इंटरनेट सर्च फर्म गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक को एक दिन में 100 अरब डॉलर का झटका लगा है। गूगल के नए चैटबॉट ने एक प्रमोशनल वीडियो में गलत जानकारी दी और कंपनी का सारा प्लान चौपट हो गया। एनालिस्ट्स का कहना था कि कंपनी यह समझाने में नाकाम रही कि उसका चैटबॉट प्रतिद्वंद्वी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के चैटबॉट का कैसे मुकाबला कर पाएगा। इससे निवेशकों में खलबली मच गई। अल्फाबेट के शेयरों में नौ फीसदी तक गिरावट आई और एक झटके में उसका मार्केट कैप 100 अरब डॉलर कम हो गया। कंपनी का मार्केट कैप अब 1.278 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। हाल में अमेरिका की एक शॉट सेलिंग कंपनी Hindenburg Research की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। दस दिन में ग्रुप का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर कम हो गया था। लेकिन अल्फाबेट को अपने चैटबॉट की एक गलती के कारण एक दिन में ही 100 अरब डॉलर का झटका लग गया।

माइक्रोसॉफ्ट के बहुचर्चित चैटबॉट ChatGPT के जवाब में अल्फाबेट ने अपना चैटबॉट Bard लॉन्च किया है। कंपनी ने ट्विटर पर इसका एक शॉर्ट GIF वीडियो पोस्ट किया। लेकिन इसने गलत जानकारी दी। इससे पेरिस में होने वाले इसके लॉन्च इवेंट का गुड़गोबर हो गया। गूगल के चैटबॉट से पूछा गया था कि James Webb Space Telescope ने ऐसा क्या खोजा जो में अपने नौ साल के बच्चे को बता सकूं। इस पर Bard ने कई तरह के जवाब दिए। इसमें एक जवाब यह भी था कि इसके जरिए पहली बार पृथ्वी के सोलर सिस्टम बाहर किसी ग्रह की तस्वीर ली गई। हालांकि गलत जानकारी थी। यह काम सबसे पहले यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के Very Large Telescope ने 2004 में किया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने इसकी पुष्टि की है।

Bard vs ChatGPT
एक स्टार्टअप कंपनी OpenAI ने नवंबर में ChatGPT को लॉन्च किया था। इसमें माइक्रोसॉफ्ट ने 10 अरब डॉलर का निवेश किया है। इसके बाद से ही गूगल पर भी दबाव बना हुआ है। कंपनी ने सोमवार को अपने चैटबॉट का एड पोस्ट किया। इसे ट्विटर पर 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। चौथी तिमाही में अल्फाबेट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कंपनी की एड से होने वाली कमाई में काफी गिरावट आई है। माना जा रहा है कि चैटबॉट के मामले में वह माइक्रोसॉफ्ट से पिछड़ गई है। इस वजह से कंपनी के शेयरों में बुधवार को गिरावट आई। अल्फाबेट अब भी दुनिया की चौथी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इस लिस्ट में एपल (Apple) पहले, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) दूसरे और सऊदी अरामको (Saudi Aramco) तीसरे नंबर पर है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) 195.85 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ इस लिस्ट में 48वें नंबर पर है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...