13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedवैष्णों देवी में अब नहीं लेना पड़ेगा घोडा-खच्चर, बस 5 से 6...

वैष्णों देवी में अब नहीं लेना पड़ेगा घोडा-खच्चर, बस 5 से 6 मिनट में कर पाएंगे माता के दर्शन

Published on

माता वैष्णों देवी के दर्शन आपने अभी तक कैसे किए हैं? शायद कभी खच्चर से गए होंगे कभी घोड़े और बैठकर यात्रा की होगी तो कभी पिट्ठू किया होगा। और हां हजारों-लाखों यात्रियों ने तो पैदल ही चढ़ाई की होगी। लेकिन अब माता के दरबार तक जाना आपके लिए आसान बन सकता है। जी हां, जिस तरह से भक्तों के लिए भैरों बाबा मंदिर तक जाने के लिए केबल कार की सुविधा शुरू की है, उसी तरह से माता के भवन तक जाने के लिए आपको केबल राइड सर्विस मिलने वाली है श्रद्धालु अब रोपवे के सहारे मां वैष्णों के दर्शन कर सकते हैं। चलिए आपको इसकी और जानकारी देते हैं।

​रोपवे की सुविधा होगी शुरू -​
खबरे की मानें तो जल्द ही श्रद्धालु रोपवे से माता वैष्णों के दर्शन कर सकेंगे। इससे उन श्रद्धालुओं का फायदा होने वाला है, जो शारीरिक परेशानी की वजह से चढ़ाई नहीं कर पाते। अब उन्हें घोड़ा, खच्चर का सहारा नहीं लेना पड़ेगा, रोपवे के सहारे सांझी छत तक पहुंच सकते हैं। सांझी छत से श्रद्धालु माता के भवन तक यात्री पैदल यात्रा करके जाएंगे। शायद ये सुनकर आप भी यकीनन खुश हो गए होंगे।

​माता वैष्णों देवी 12 किमी की यात्रा -​
माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए रोजाना हजारों लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। माता के भवन तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को 12 किमी की यात्रा करनी पड़ती है। इसके एक दिन का वक्त लगता है। शारीरिक रूप से सही यात्री आसानी से यात्रा कर लेते हैं, लेकिन अक्षम लोगों को घोड़ा, खच्चर या पालकी लेनी पड़ती है। इससे समय भी बहुत लगता है। ऐसे में सरकार ने ध्यान देते हुए रोपवे सुविधा जारी की है।

​क्या है प्रोजेक्ट -​
सरकार की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस सेवा को 250 की लागत के साथ शुरू किया जाएगा। इससे समय की बचत होगी और महज 5 से 6 मिनट में आप कटरा स्थित बेस कैंप तारकोट से सांझी छत पहुंच जाएंगे। इस रोपवे में गंडोला केबल कार सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार के इस प्रोजेक्ट से पर्यटन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। साथ ही ये पर्यावरण के भी अनुकूल रहेगा। अच्छी बात तो ये होगी रोपवे के जरिए आप वादियों का भी दीदार कर पाएंगे।

​वैष्णों भवन से भैरों मंदिर तक के लिए टिकट -​
सरकार ने वैष्णों भवन से भैरों मंदिर तक के लिए पहले से रोपवे सेवा शुरू कर दी है। यहां के लिए यात्री 80 रुपए की टिकट के साथ केबल राइड करके भैरों मंदिर पहुंच सकते हैं। 3.5 किमी की यात्रा को आप मात्र 5 मिनट में पूरा कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे ये सेवा केवल 6 बजे तक के लिए ही है। बुकिंग आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं और काउंटर पर जाकर भी टिकट खरीद सकते हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...