10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालबागेश्वर बाबा ने दारू पीकर...? AAP के प्रदेश उपाध्यक्ष ने शेयर की...

बागेश्वर बाबा ने दारू पीकर…? AAP के प्रदेश उपाध्यक्ष ने शेयर की पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आपत्तिजनक वीडियो, बुरे फंसे

Published on

जबलपुर

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक वायरल पोस्ट शेयर करने पर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा पर जबलपुर के थाना पनागर में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।यह मामला बागेश्वर धाम के शिष्य मंडल ने दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर बागेश्वर धाम के भक्त दीपांशु नामदेव ने आपत्ति दर्ज कराते हुए जबलपुर के पनागर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 299,302 के तहत मामला दर्ज कराया है।

हिंदू भावना आहत करने का आरोप
एफआईआर दर्ज कराने वाले भक्त दीपांशु नामदेव ने बताया है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वीडियो को गलत तरीके से प्रसारित किया जा रहा है। जिससे न सिर्फ बागेश्वर धाम के शिष्य मंडल बल्कि अन्य भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हिंदुत्व का नाम रोशन कर रहे हैं, ऐसे में उनके खिलाफ इस तरह का षड्यंत्र करना हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने जैसा है।

पहले भी हो चुका है मामला
फिलहाल इस मामले में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा कि किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पहले भी छतरपुर जिले की बमीठा थाने में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम का फेक वीडियो सोशल मीडिया पर यह कहते हुए वायरल किया जा रहा था कि यह वीडियो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग का है। वायरल वीडियो में एक युवक कुछ युवकों के साथ अश्लील डांस करते हुए दिख रहा था। इसी के चलते बागेश्वर धाम के भक्तों ने बमीठा थाने में पहुंचकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...