12.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराजनीति'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' एक राजनीतिक नारा, क्या मोदी जी कांग्रेस मुक्त...

‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ एक राजनीतिक नारा, क्या मोदी जी कांग्रेस मुक्त भारत करके हमें मारना चाहते? बोले उदित राज

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से नीचे उतार दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया था। इस घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” के नारे लगाए, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर टिप्पणी की है। वहीं अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज का कमेंट आया है।

कांग्रेस के विवादित नारे पर वरिष्ठ नेता उदित राज ने कहा कि वह एक राजनीतिक नारा था। उन्होंने कहा, “जब मोदी जी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं तो क्या वह कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं, मिटाना चाहते हैं या मारना चाहते हैं? या फिर पार्टी को डीरजिस्टर्ड करना चाहते हैं? हम राजनीतिक कब्र की बात कर रहे हैं। देश में भाईचारा बना रहे तो उसके लिए मोदी जी की राजनीतिक कब्र खुदना बहुत जरूरी है।”

उदित राज ने कहा, “महंगाई, बेरोजगारी, व्यापार और जो सामाजिक न्याय की बात है, अगर मोदी जी नहीं हटते हैं तो इन सब की राजनीतिक कब्र खुद जाएगी। अर्थव्यवस्था धरातल में जा रही है। 3% लोगों के पास देश की 50% वेल्थ है। जबकि 1% लोगों के पास देश की 40 फीसदी संपत्ति है। इतनी आसमानता कभी आई है? मोदी जी खुद कमल खिलाने की बात कर रहे हैं, जबकि नतीजा अभी आया ही नहीं है।”

बता दें कि नारे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी टिप्पणी की है। मेघालय में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ लोग जिनको देश ने नकार दिया है, जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं। वो आजकल माला जपते हैं और कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। लेकिन देश कह रहा है, देश का कोना कोना कह रहा है, मोदी तेरा कमल खिलेगा।”

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि मेघालय और पूर्वोत्तर की जनता कमल और भाजपा के साथ है। उन्होंने मेघालय की क्षेत्रीय पार्टियों पर भी निशाना साधा और कहा कि पारिवारिक पार्टियों ने राज्य को एटीएम में तब्दील कर दिया है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...