9.8 C
London
Sunday, April 5, 2026
HomeUncategorizedLIC को एक महीने में डबल झटका, हिंडनबर्ग की चोट से अडानी...

LIC को एक महीने में डबल झटका, हिंडनबर्ग की चोट से अडानी ग्रुप पस्त!

Published on

नई दिल्ली,

पिछले महीने आई अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा. मुश्किलों से घिरे अडानी ग्रुप के साथ सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के लिए भी दिक्कतें बढ़ी हैं. हिंडनबर्ग और अडानी विवाद के बीच LIC को नुकसान तो हुआ ही है. साथ ही उसके शेयरों में भी गिरावट आई है. शुक्रवार को LIC का शेयर बीएसई पर एक फीसदी से अधिक गिरकर 584.70 रुपये पर क्लोज हुआ. वहीं, एक फरवरी को ये स्टॉक अपने ऑल टाइम लो लेवल 582.45 रुपये के लेवल तक पहुंच गया था.

17 फीसदी टूटे LIC के शेयर
अडानी ग्रुप को लेकर आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से LIC के शेयर 17 फीसदी टूटे हैं. वहीं, इस बीमा कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन महीने भर में 75 हजार करोड़ रुपये घटा है. 24 जनवरी को LIC का मार्केट कैप 4,44,141 करोड़ रुपये था. शुक्रवार को ये घटकर 3,69,790 रुपये पर आ गया. हालांकि, अडानी ग्रुप के इंटरनल सोर्स ने इस बात पर जोर दिया है कि जनवरी में LIC ने कुछ मुनाफा हासिल किया है. हालांकि, बीमा कंपनी की ओर से मुनाफा या नुकसान पर अभी तक किसी भी तरह का बयान नहीं आया है.

इन कंपनियों में निवेश
LIC ने अडानी ग्रुप के लगभग सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में इन्वेस्टमेंट किया हुआ है. इनमें Adani Enterprises, Adani Green Energy, Adani Ports, dani Total Gas, Adani Transmission, Ambuja Cements and ACC शामिल हैं. बीएसई को दिए गए आंकड़े में LIC ने बताया था कि उसका सबसे अधिक निवेश अडानी पोर्ट में है. इस कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 9.1 फीसदी है. वहीं, छह कंपनियों में 1.25 फीसदी से 6.5 फीसदी तक की हिस्सेदारी है.

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी ने गौतम अडानी की कंपनियों में भारी-भरकम निवेश किया हुआ है. 31 दिसंबर 2022 को बीमा दिग्गज का निवेश मूल्य 82,970 करोड़ रुपये था, जो 23 फरवरी 2023 को तक कम होकर 33,242 करोड़ रुपये रह गया. बीते एक महीने में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद घाटा तेजी से बढ़ा है.

अडानी ग्रुप को भारी नुकसान
बीते 24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर अपनी रिसर्च रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें शेयरों के हेर-फेर और कर्ज को लेकर बड़े दावे किए गए थे. इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी के शेयरों में जो गिरावट आई, उसके चलते Adani Group के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 12 लाख करोड़ रुपये कम हो गए और यह 100 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गया. एलआईसी के निवेश वाले सभी शेयरों में जो गिरावट 25 फरवरी 2023 से शुरू हुई थी, वो सिलसिला अभी भी जारी है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

जैतो में सीएम भगवंत मान की रैली की तैयारियां तेज, 15 हजार लोगों के पहुंचने का दावा

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के चार साल पूरे होने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...