14.5 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिक्‍या केजरीवाल तक पहुंचेगी जांच की आंच? सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन के...

क्‍या केजरीवाल तक पहुंचेगी जांच की आंच? सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन के बाद सीएम के इस्‍तीफे की उठी मांग

Published on

नई दिल्‍ली

आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्‍ली सरकार के दो मंत्रियों ने एक ही दिन इस्‍तीफा दे दिया है। मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन के अचानक इस्‍तीफों ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। सिसोदिया दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम थे तो जैन स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री। दोनों मंत्री जेल में हैं। मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन के बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्‍तीफे की मांग भी उठने लगी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों के इस मसले पर सुर बिल्‍कुल एक से हैं। दोनों विपक्षी दलों ने नैतिक आधार पर सीएम से इस्‍तीफा देने को कहा है। उनका कहना है कि जांच की आंच जल्‍द ही केजरीवाल के घर तक पहुंचने वाली है।

रविवार शाम को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। आबकारी नीति 2021-22 में भ्रष्‍टाचार को लेकर सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में AAP के कई और नेता भी जांच के घेरे में हैं। कुछ सलाखों के पीछे भी हैं। इनमें विजय नायर शामिल हैं। पिछले साल सीबीआई ने नायर को गिरफ्तार किया था। मनी लॉन्‍ड्रिंग मामले में पहले से ही सत्‍येंद्र जैन जेल में हैं। उन पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केस दर्ज किया हुआ है।

मंगलवार को मनीष सिसोदिया के साथ ही सत्‍येंद्र जैन ने इस्‍तीफा दे दिया। इन दोनों का इस्‍तीफा सीएम केजरीवाल ने मंजूर कर लिया। हालांकि, अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों आप पर हमलावर हो गई हैं। वे केजरीवाल के इस्‍तीफे की मांग करने लगी हैं।

बीजेपी और कांग्रेस दोनों हुईं हमलावर
दिल्‍ली कांग्रेस चीफ अनिल कुमार चौधरी ने कहा है कि सीबीआई और ईडी की जांच अब आगे बढ़कर सीएम केजरीवाल तक पहुंचेगी। केजरीवाल को भी इस बात का एहसास है। नैतिक आधार पर उन्‍हें दिल्‍ली के सीएम पद से इस्‍तीफा दे देना चाहिए। कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को सिसोदिया की जिम्‍मेदारियां सौंपने की खबरों के बीच चौधरी ने ये बातें कहीं हैं। अन‍िल चौधरी बोले कि ये वही केजरीवाल हैं जो 2013 में यूपीए से सवाल खड़ेकर उससे सत्‍ता छोड़ने के लिए कहते थे। यहां तक उन्‍होंने मनमोहन सिंह जैसे शख्‍स से इस्‍तीफे की मांग की थी। अनिल कुमार के मुताबिक, ये भ्रष्‍टाचार कराया गया है। जिन लोगों से भी ऐसा कराया गया है, वे सभी धीरे-धीरे सलाखों के पीछे जा रहे हैं। सीएम को चाहिए कि वह इस्‍तीफा दें ताकि मामले में निष्‍पक्ष जांच हो सके।

इस्‍तीफों को बताया जनता की जीत
बीजेपी के कई नेता तो पहले ही सीएम से इस्‍तीफे की मांग करते रहे हैं। मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन के इस्‍तीफे के बाद भी बीजेपी की तुरंत प्रतिक्रिया आई। दिल्‍ली प्रदेश बीजेपी नेता कपिल मिश्रा बोले कि यह दिल्ली की जनता की जीत है। सिसोदिया और जैन को उन्होंने भ्रष्‍ट करार दिया। इसके साथ ही कहा कि इन मंत्रियों को इस्‍तीफा देना पड़ा है। इन्‍हें बचाने की सीएम केजरीवाल की सभी कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने AAP को कट, कमीशन और भ्रष्टाचार की पार्टी बताया। उन्‍होंने कहा कि इसके नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को बहुत पहले मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देना चाहिए था। ऐसा तभी करना चाहिए था जब भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...