13.1 C
London
Monday, February 23, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका हो या यूरोप किसी की परवाह नहीं, रूस से तेल खरीदने...

अमेरिका हो या यूरोप किसी की परवाह नहीं, रूस से तेल खरीदने में भारत ने तोड़े सारे रेकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात फरवरी में बढ़कर रेकॉर्ड 16 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया है। यह भारत के परंपरागत आपूर्तिकर्ताओं इराक और सऊदी अरब के संयुक्त तेल आयात से भी अधिक है। तेल के आयात-निर्यात पर नजर रखने वाली संस्था वर्टेक्सा ने बताया कि भारत जितनी मात्रा में तेल आयात करता है उसकी एक तिहाई से अधिक आपूर्ति अकेले रूस ने की है। रूस लगातार पांचवे महीने भारत को कच्चे तेल का इकलौता सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने से पहले तक भारत के तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी एक फीसदी से भी कम होती थी। लेकिन पिछले महीने फरवरी में यह 35 फीसदी बढ़कर 16.20 लाख बैरल प्रतिदिन हो गई।

अमेरिका और सऊदी अरब से कम खरीद रहे तेल
रूस से भारत का आयात बढ़ने का असर सऊदी अरब और अमेरिका से होने वाले तेल आयात पर पड़ा है। सऊदी अरब से आयात किया जाने वाला तेल मासिक आधार पर 16 फीसदी घट गया जबकि अमेरिका से होने वाले तेल आयात में 38 फीसदी की कमी आई है। वर्टेक्सा के मुताबिक, अब रूस से भारत जितना तेल आयात करता है वह दशकों से उसके आपूर्तिकर्ता रहे इराक और सऊदी अरब से किए जाने वाले कुल आयात से भी अधिक है।

इराक ने की 9,39,921 बैरल रोजाना की सप्लाई
इराक ने फरवरी के महीने में 9,39,921 बैरल प्रतिदिन तेल की आपूर्ति की। जबकि सऊदी अरब ने 6,47,813 बैरल प्रतिदिन की आपूर्ति की। यह बीते 16 महीनों में इराक और सऊदी अरब से हुई सबसे कम आपूर्ति है। फरवरी, 2023 में संयुक्त अरब अमीरात ने भारत को 4,04,570 बैरल प्रतिदिन की आपूर्ति कर अमेरिका को पीछे छोड़ दिया। अमेरिका ने 2,48,430 बैरल तेल प्रतिदिन की आपूर्ति की जो जनवरी की आपूर्ति 3,99,914 बैरल प्रतिदिन से कम है।

रूसी तेल से भारतीय कंपनियों को फायदा
वर्टेक्सा की प्रमुख (एशिया-प्रशांत विश्लेषण) सेरेना हुआंग ने कहा, ‘रूस से आने वाले सस्ते कच्चे तेल के शोधन से भारतीय तेलशोधक कंपनियों को अधिक मार्जिन मिल रहा है। आने वाले समय में भी यह सिलसिला बने रहने की उम्मीद है।’ रूस यूक्रेन पर हमले के बाद से पश्चिमी देशों की तरफ से लगाई गई आर्थिक पाबंदियों से निपटने के लिए इस समय भारत को रिकॉर्ड मात्रा में कच्चे तेल की बिक्री कर रहा है।

Latest articles

सांसद आलोक शर्मा द्वारा बड़ा तालाब से अतिक्रमण और प्रदूषण हटाने के संबंध में बुलाई बैठक

आज सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल कलेक्टर कार्यालय में बड़ा तालाब से अतिक्रमण हटाने,...

जनता सब जानती है, विकास पर बहस से भाग रहा विपक्ष”: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा — 90% बजट घोषणाओं को स्वीकृति, 80% योजनाएं पूरी या...

भोपाल भजनलाल शर्मा ने गत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों...

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में विभिन्न...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का ग्राम पिरिया में शुभारंभ

भोपाल बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल की राष्ट्रीय सेवा योजना (संयुक्त इकाई) के सात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...